फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गाजियाबाद: हिंडन एयरपोर्ट पहुंचा पीएम मोदी का विमान, सूक्ष्म वार्ता के बाद दूसरे विमान से हरियाणा के लिए रवाना

Mon, 09 Dec 2024 04:09 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद

सार

राजस्थान से एक कार्यक्रम में भाग लेने के बाद पीएम मोदी का विमान गाजियाबाद हिंडन एयरपोर्ट पहुंचा। यहां से दूसरे विमान के द्वारा पीएम मोदी कार्यक्रम में शिरकत करने के लिए हरियाणा रवाना हो गए। 
 
विज्ञापन
हिंडन एयरपोर्ट पहुंचे पीएम मोदी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोमवार को हिंडन एयरपोर्ट पहुंचे। राजस्थान से एक कार्यक्रम में भाग लेने के बाद पीएम मोदी का विमान गाजियाबाद हिंडन एयरपोर्ट पहुंचा। यहां से दूसरे विमान के द्वारा पीएम मोदी कार्यक्रम में शिरकत करने के लिए हरियाणा रवाना हो गए। हिंडन एयरपोर्ट पर पीएम मोदी के आगमन की सूचना पर जनप्रतिनिधि एवं भाजपा संगठन के पदाधिकारी हिंडन एयरपोर्ट पर पहुंचे थे। 

विज्ञापन


पीएम नरेंद्र मोदी के दोपहर लगभग डेढ़ बजे हिंडन एयरपोर्ट पर पहुंचने पर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष एवं एमएलसी भूपेंद्र चौधरी, कैबिनेट मंत्री सुनील शर्मा, सांसद अतुल गर्ग, विधायक अजीतपाल त्यागी, विधायक संजीव शर्मा, विधायक नंदकिशोर गुर्जर, एमएलसी दिनेश गोयल, पुलिस आयुक्त गाजियाबाद कमिश्नरेट अजय कुमार मिश्रा, जिलधिकारी इन्द्र विक्रम सिंह।

भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष सत्येन्द्र शिशोदिया, भाजपा के प्रदेश मंत्री बसंत त्यागी, जिलाध्यक्ष सतपाल प्रधान, जिला पंचायत अध्यक्ष ममता त्यागी, पूर्व राज्यसभा सदस्य अनिल अग्रवाल, पूर्व सांसद रमेश चंद तोमर, भाजपा के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष मयंक गोयल, मानसिंह गोस्वामी आदि मौजूद रहे। पीएम मोदी ने सभी जनप्रतिनिधियों एवं भाजपा संगठन के लोगों का अभिवादन स्वीकार करते हुए उनसे सूक्ष्म चर्चा की और हरियाणा के लिए रवाना हो गए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें