फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi: राजौरी गार्डन में रेस्टोरेंट में लगी आग, दमकल की 10 गाड़ियों ने पाया काबू; 50 से अधिक लोगों को बचाया

Mon, 09 Dec 2024 03:16 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

इमारत के पहली मंजिल पर 50 से अधिक लोग फंस गए। वह इमारत की छत पर पहुंचे वहां से बगल की इमारत के जरिये लोगों को निकाला गया। वहीं, करीब ढाई घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद दमकलकर्मियों ने आग पर काबू पाया।
विज्ञापन
जंगल जंबोरी रेस्टोरेंट में लगी आग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पश्चिमी दिल्ली के राजौरी गार्डन स्थित एक इमारत की पहली मंजिल पर बंद रेस्टोरेंट में सोमवार दोपहर भीषण आग लग गई। इस दौरान इमारत के पहली मंजिल पर 50 से अधिक लोग फंस गए। वह इमारत की छत पर पहुंचे वहां से बगल की इमारत के जरिये लोगों को निकाला गया। वहीं, करीब ढाई घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद दमकलकर्मियों ने आग पर काबू पाया। घटना में एक महिला को गंभीर चोट आई है। गिरने के कारण उनका पैर टूट गया, उन्हें एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया है। उनकी पहचान नेहा थापा के रूप में हुई है। फिलहाल पुलिस आग लगने के कारणों की जांच कर रही है।

विज्ञापन




दमकल विभाग के निदेशक अतुल गर्ग ने बताया कि दोपहर करीब दो बजे कंट्रोल रूम को आग लगने की सूचना मिली। आग राजौरी गार्डन मेट्रो स्टेशन के सामने एक इमारत में लगी थी। इमारत के भूतल पर कई दुकानें हैं। जंगल जंबोरी नामक एक रेस्टोरेंट है और दूसरी मंजिल पर मैक राजौरी नामक एक संस्थान है। भूतल पर स्थित प्रतिष्ठानों में नुकसान कम हुआ है। दमकल की 10 गाड़ियों की मदद से आग पर काबू पाया जा सका। गनीमत रही कि इस हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ, सिर्फ एक महिला के पैर में राहत-बचाव कार्य के दौरान चोट लगी है।
विज्ञापन


400 गज में बना हुआ है रेस्टोरेंट
घटनास्थल पर पहुंचे अग्निशमन विभाग के अधिकारी सरबजीत ने बताया कि जिस रेस्टोरेंट में आग लगी वह करीब 400 गज में बना हुआ है। रेस्टोरेंट पहली मंजिल पर बना हुआ है, जबकि दूसरी मंजिल पर मल्टी मीडिया हाउस है और भूतल पर सात से आठ दुकान हैं। शुरुआती जांच में पता चला है कि रेस्टोरेंट के अंदर शॉट सर्किट के कारण आग लगी। कुछ ही देर में आग दूसरी मंजिल पर पहुंचकर धीरे-धीरे पूरी इमारत में फैलने लगी। धुंआ होने की वजह से दूसरी मंजिल पर लोग फंस गए थे।

रेस्टोरेंट के पास नहीं है फायर एनओसी...
अग्निशमन विभाग के निदेशक अतुल गर्ग ने बताया कि जिस रेस्टोरेंट में आग लगी थी। जांच में पता चला है कि उसके पास फायर एनओसी नहीं थी। हादसे के समय वह बंद था। यदि उसमें लोग होते तो शायद बड़ा हादसा हो सकता था।
विज्ञापन


गांधीनगर में कपड़े की दुकान में लगी आग...
गांधीनगर इलाके में रविवार रात करीब साढ़े आठ बजे एक कपड़े की दुकान में भीषण आग लगी। आग तेजी से फैली और सामने भी एक अन्य दुकान को अपनी चपेट में ले लिया। दमकल की सात गाड़ियां मौके पर भेजा गया। बताया जा रहा है कि आग शार्ट सर्किट की वजह से लगी थी। हालांकि पुलिस इसकी जांच कर रही है। मौके पर पहुंचे दमकलकर्मियों ने आग पर काबू पाया।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें