फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीएम मोदी ने खुद उठाई ये जिम्मेदारी

विज्ञापन
विज्ञापन
स्वच्छ भारत अभियान कार्यक्रम पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का विशेष फोकस है और वे खुद इसका मुआयना भी कर रहे हैं। साफ-सफाई रखकर बीमारी पर नियंत्रण पाया जा सकता है, लेकिन कई ऐसे अस्पताल हैं, जहां गंदगी का अंबार लगा है।
विज्ञापन


लिहाजा प्रधानमंत्री ने खुद अस्पतालों की साफ-सफाई का निरीक्षण करने का मन बनाया है। प्रधानमंत्री किसी भी दिन एम्स और सफदरजंग अस्पताल का औचक निरीक्षण कर सकते हैं।

सफदरजंग अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. राजपाल ने बताया कि बेहतर साफ-सफाई करने वाले कर्मियों को सम्मानित किया जाएगा। उन्हें प्रशस्ति पत्र, चादर और नगद राशि देकर सम्मानित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि अगर 10 कर्मचारियों ने साफ-सफाई में बेहतर प्रदर्शन किया तो सभी को सम्मानित किया जाएगा। अस्पताल में करीब 400 सरकारी सफाईकर्मी हैं।
विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

सफदरजंग अस्पताल का भी कर सकते हैं दौरा

सूत्रों के मुताबिक, प्रधानमंत्री इसी सप्ताह अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में साफ-सफाई का जायजा ले सकते हैं। उसके बाद वह सफदरजंग अस्पताल का भी औचक निरीक्षण कर सकते हैं।

सूत्रों के मुताबिक, इस संबंध में स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन ने एम्स और सफदरजंग अस्पताल के अलावा दिल्ली के कुछ अन्य अस्पतालों के वरिष्ठ चिकित्सकों और स्वास्थ्य मंत्रालय के अधिकारियों के साथ शनिवार को बैठक की।

स्वास्थ्य मंत्री ने अस्पतालों के प्रमुखों को निर्देश दिया कि अस्पताल परिसर और आसपास  साफ-सफाई पर विशेष ध्यान दिया जाए। स्वास्थ्य मंत्री ने स्पष्ट कहा है कि साफ-सफाई में किसी तरह की कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें