होली के दौरान यात्रियों की संख्या देखते हुए रेलवे ने स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। दिल्ली-माता वैष्णव देवी कटरा के लिए ऐसी सुविधा ट्रेन चलेगी।
यह ट्रेन 19 मार्च से 31 मार्च के बीच सप्ताह में तीन दिन चलेगी। एक अन्य ट्रेन नई दिल्ली-बरौनी के बीच चलेगी। एसी सुविधा ट्रेन सप्ताह में दो दिन चलेगी।
यह ट्रेन 18 मार्च से 29 मार्च के बीच चलेगी। एक अन्य स्पेशल ट्रेन दिल्ली-दरभंगा के बीच भी चलेगी। यह भी सप्ताह में दो दिन 18 मार्च से 29 मार्च के बीच चलेगी।