रेलवे के ऑनलाइन आरक्षित टिकट के बाद अब प्लेटफॉर्म टिकट भी पेपर लेस होने वाला है। इसके साथ ही आप दिल्ली-पलवल रूट पर एमएसटी पास भी अपने मोबाइल पर ही दिखा कर यात्रा कर सकेंगे।
इसके लिए आपको अपने मोबाइल पर ऐप डाउनलोड करना होगा। एंड्रॉयड फोन ही नहीं एप्पल व टैब वाले भी रेलवे के इस मोबाइल ऐप को डाउनलोड कर ऑनलाइन टिकट ले सकेंगे।
सूचना क्रांति के दौर में रेलवे अपने आप को और अधिक ई- फ्रेंडली बना रहा है। इस कड़ी में 9 अक्तूबर से यात्रियों को एक साथ कई सौगात मिल जाएंगी। इस दिन केंद्रीय रेल मंत्री सुरेश प्रभु नई दिल्ली रेलवे स्टेशन से प्लेटफार्म टिकट को पेपर लेस करने वाले एप को लांच करेंगे।