राज्य की मुख्य संसदीय सचिव सीमा त्रिखा ने कहा कि प्रदेश सरकार का जोर विकास योजनाओं पर है। यही कारण है कि अधिकारियों को सभी घोषणाएं समय पर पूरा करने के निर्देश मुख्यमंत्री की ओर से दिए गए हैं।
त्रिखा बडख़ल विधानसभा क्षेत्र में कराए जा रहे विकास कार्यों को लेकर संबंधित अधिकारियों से विचार विमर्श कर रही थीं। उन्होंने बताया कि सेक्टर-21बी में लगभग 9 लाख रुपये की लागत से बनने वाली सड़क निर्माण कार्य का शुरू कर दिया गया है।
एनएच-2 ए ब्लॉक में पेयजलापूर्ति की व्यवस्था की जा रही है। त्रिखा ने एनएच-1 पुरानी सब्जी मंडी पर न्यायालय के आदेशानुसार पुनर्वास विभाग व नगर निगम के संयुक्त तत्वाधान में आवंटन प्रक्रिया के बाद बनाए जा रही दुकानों के निर्माणाधीन क्षेत्र का दौरा कर जायजा लिया।
उन्होंने मार्किट एसोसिएशन के पदाधिकारियों से कहा कि क्षेत्र में टयूबवेल व सड़क निर्माण कार्य को शीघ्र ही शुरू करा दिया जायेगा। इस अवसर पर बडख़ल विधानसभा निगरानी कमेटी के प्रमुख आनन्द कान्त भाटिया, खोखा एसोसिएशन के प्रधान कृष्ण अदलखा, महासचिव अवतार सिंह, राजू, नौनिहाल, रविन्द्र चितकारा, सुमित कुमार, दीपक तनेजा, रमेश कपूर, जगदीश लाल, राकेश कुमार, रिशपाल आदि उपस्थित रहे।