फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संत रविदास मंदिर मामले में आंदोलन करने की तैयारी, 14 सितंबर को तय होगी आंदोलन की रूपरेखा

Wed, 11 Sep 2019 05:50 AM IST
Trainee Trainee न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

संत रविदास मंदिर मामला अभी थमता नहीं दिख रहा है। मंदिर निर्माण को लेकर गुरु रविदास आंदोलन केंद्रीय समिति के सदस्य आगे की रणनीति तैयार करने में जुटे हैं। आंदोलन करने के लिए 14 सितंबर को दिल्ली में बैठक करने का निर्णय लिया गया है। इसके पूर्व समिति के सदस्य पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड में रहने वाले संत समाज के लोगों से मिलकर आंदोलन पर चर्चा करेंगे।

विज्ञापन


समिति के प्रवक्ता अशोक भारती का कहना है कि संत समाज के लोग लंबे समय तक संघर्ष के करने को तैयार हैं। आंदोलन के नेता संत सुखदेव वाघमारे महाराज, संत बीर सिंह हितकारी, केसी रवि, ऋषिपाल, एमआर बाली और अशोक भारती संत समाज के बहुतायत वाले राज्यों में मिलकर संपर्क साधेंगे। मंगलवार को संत गुरु रविदास के अनुयायियों ने तुगलकाबाद स्थित ध्वस्त मंदिर स्थल के बाहर सड़क पर पूजा-अर्चना की।

गुरु रविदास मंदिर संयुक्त संघर्ष समिति ने हर महीने 10 तारीख को पूजा-आरती करने का निर्णय लिया है। गुरु रविदास मार्ग पर संत समाज के लोगों ने आरती करने के बाद मार्च भी किया। समिति ने सरकार से कहा है कि वह जल्द से जल्द गुरु रविदास जयंती समर्थ समिति को मंदिर की भूमि वापस करे।
विज्ञापन


संत रविदास मंदिर संयुक्त संघर्ष समिति की केंद्रीय समिति के नेता अशोक भारती का कहना था कि रविदास समाज उस समय तक मासिक पूजा करेगा, जब तक सरकार भूमि के वास्तविक मालिक को जमीन नहीं लौटा देती है। आंदोलन का कार्यक्रम 14 सितंबर को दिल्ली में केंद्रीय समिति की बैठक के बाद घोषित किया जाएगा।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें