फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘पीके’ का पोस्टर फाड़े, आमिर खान का पुतला फूंका

Wed, 31 Dec 2014 02:53 PM IST
अमर उजाला, साहिबाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
आमिर खान की फिल्म पीके को लेकर शुरू हुआ विरोध थमने का नाम नहीं ले रहा है। मंगलवार दोपहर शिव सेना और हिंदू जागरण मंच ने प्रदर्शन कर हंगामा किया।
विज्ञापन


कार्यकर्ताओं ने चौधरी सिनेमा मल्टीप्लेक्स में फिल्म के पोस्टर फाड़े और पुराने बस अड्डे पर आमिर खान का पुतला फूंका। ऑप्युलेंट मॉल में भी राष्ट्रवादी शिव सैनिकों ने प्रदर्शन कर विरोध जताया।

पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार राष्ट्रवादी शिव सेना के दर्जनों कार्यकर्ता दोपहर मेंऑप्युलेंट मॉल पहुंचे। राष्ट्रवादी शिव सेना के प्रदेश उप प्रमुख महेश आहूजा ने बताया कि किसी कीमत पर धर्म का अपमान नहीं होने देंगे।
विज्ञापन


जब तक फिल्म से विवादित सीन नहीं हटाए जाते तब तक कार्यकर्ता इसी तरह विरोध करते रहेंगे। कार्यकर्ताओं ने चौधरी सिनेमा मल्टीप्लेक्स में फिल्म के पोस्टर फाडे़। बाद में मॉल प्रबंधक से हुई बातचीत के बाद कार्यकर्ता शांत हो गए।

पुराने बस अड्डे पर हिंदू जागरण मंच के कार्यकर्ताओं ने भी फिल्म का विरोध किया और पुतला फूंका। मंच के जिलाध्यक्ष अजय शर्मा ने विरोध जताया कि फिल्म में कुछ दृश्य धार्मिक भावना को भड़काने वाले हैं। इसलिए फिल्म पर रोक लगाई जानी चाहिए।

धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने का आरोप लगाते हुए हिंदू रक्षा दल के कार्यकर्ताओं ने रविवार दोपहर को ‘पीके’ फिल्म के पोस्टर जलाए। कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी करते हुए फिल्म पर प्रतिबंध लगाने की मांग की। साथ ही इसे हिंदू धर्म विरोधी फिल्म करार दिया।

हिंदू रक्षा दल के कार्यकर्ता दोपहर को एमएमएक्स मॉल के सामने इकट्ठे हुए। कार्यकर्ताओं ने फिल्म के पोस्टर उतारे और उन्हें आग के हवाले कर दिया।

‘पीके’ के विरोध में आया हिंदू रक्षा दल
दल के अध्यक्ष भूपेंद्र तोमर उर्फ पिंकी चौधरी ने कहा कि फिल्म में हिंदू धर्म को गलत तरीके से प्रदर्शित किया गया है। दल मांग करता है कि फिल्म के प्रदर्शन पर प्रतिबंध लगाया जाए। उन्होंने कहा कि हिंदू धर्म के खिलाफ साजिश की जा रही है। जिसका विरोध जारी रहेगा।

इस दौरान संकेत कटारा, संजय सेन, बीएल गौतम, विक्की चौधरी, सोनू, सागर सिंह, मुनेंद्र शर्मा समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

उधर, प्रदर्शन को उग्र बनने से रोकने के लिए पुलिसबल भी मौजूद रहा। दल के कार्यकर्ताओं ने चेतावनी दी है कि अगर फिल्म पर प्रतिबंध नहीं लगता है, तो वे आने वाले दिनों में अन्य मल्टीप्लेक्स पर भी विरोध जारी रखेंगे।
विज्ञापन


मेवाड़ के पास फूंका ‘पीके’ का पुतला
रविवार देर शाम वसुंधरा सेक्टर-4 आरडब्यूए पदाधिकारियों ने सेक्टर-4 में मेवाड़ इंस्टीट्यूट के पास फिल्म ‘पीके’ का पुतला फूंकते हुए विरोध जताया।

आरडब्ल्यूए पदाधिकारी विपिन त्यागी ने बताया कि फिल्म से साफ है कि उसमें हिंदू देवी-देवताओं का मजाक बनाया गया है। इसका विरोध जारी रहेगा। संदीप त्यागी, वत्सल, अखिलेश, प्रदीप मिश्रा, पंचम चौधरी, अजय त्यागी, वीरेंद्र आदि मौजूद रहे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें