फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Trade Fair: 41वें अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले का पीयूष गोयल ने किया उद्घाटन, तीन गुणा बढ़ा पार्किंग शुल्क

Tue, 15 Nov 2022 12:55 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

पीयूष गोयल ने मेले में आए व्यापारियों से सुझाव मांगा कि क्या एक और स्वदेशी ट्रेड फेयर का आयोजन किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि भारत की ताकत बढ़ाने के लिए यह आवश्यक है कि हम अपने लोकल प्रोडक्ट को बड़े मंच पर लेकर आएं।
विज्ञापन
41वें अंतरराष्ट्रीय भारतीय व्यापार मेले का उद्घाटन - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रगति मैदान में सोमवार को 41वें अंतरराष्ट्रीय भारतीय व्यापार मेले का उद्घाटन किया गया। केंद्रीय वाणिज्य व व्यापार मंत्री पीयूष गोयल ने इसका उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि आजादी के सौवें साल भारत दुनिया की प्रगति का इंजन बनेगा। आजादी के अमृतकाल में आईआईटीएफ भारत का भविष्य तय करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। आने वाले दिनों में और मेले लगें, इसके लिए ट्रेडर्स सुझाव दें कि मई के महीने में प्रगति मैदान में एक और ट्रेड फेयर आयोजित किया जाए।

विज्ञापन


पीयूष गोयल ने मेले में आए व्यापारियों से सुझाव मांगा कि क्या एक और स्वदेशी ट्रेड फेयर का आयोजन किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि भारत की ताकत बढ़ाने के लिए यह आवश्यक है कि हम अपने लोकल प्रोडक्ट को बड़े मंच पर लेकर आएं। भारत की ताकत बढ़ाने के लिए इस मेले को पर्यटन और संस्कृति से भी जोड़ेंगे। सरकार की कोशिश और सुझाव है कि साल में दो ट्रेड फेयर आयोजित किए जाएं। 

पीयूष गोयल ने आईटीपीओ के अधिकारियों से कहा कि ट्रेड फेयर में शामिल होने वाले व्यापारियों से कम से कम फीस ली जाए। उन्होंने कहा कि अंतरराष्ट्रीय परेशानियों को बावजूद भारत दुनियाभर में सबसे तेजी से विकास कर रहा है। आने वाले 25 साल आजादी के अमृत काल में सारा देश मिलकर मुकाबला करेगा और एक दूसरे का सहयोग करेगा। 2047 में देश की आजादी के 100 वर्ष पर भारत विकसित देश बनकर उभरेगा और दुनिया की प्रगति का इंजन बनेगा।

विज्ञापन

डिजिटल पेमेंट अनिवार्य करने का सुझाव

पीयूष गोयल ने ट्रेड फेयर में डिजिटल पेमेंट को अनिवार्य करने का सुझाव दिया। उन्होंने कहा कि इस साल देश में करीब पांच हजार करोड़ का डिजिटल लेन देन हुआ है। यदि पूरे मेले में डिजिटल लेनदेन होगा तो इससे व्यापार का सही आकलन हो पाएगा।

लोकल सामानों को अधिक दें तरजीह

पीयूष गोयल ने ट्रेड फेयर को डीसेंट्रलाइज्ड और लोकल सामानों को अधिक तरजीह देने का सुझाव दिया। उन्होंने कहा कि मेले का वर्चुअल टुअर भी कराया जाए। इससे जो लोग दिल्ली नहीं आ सकते वो आनलाइन खरीदारी करके सामान खरीद सकेंगे। अलगे साल तीन नए हॉल बन जाएंगे। अगले साल नवम्बर तक प्रगति मैदान में तीन नए हॉल-1, 6 और 14 भी बनकर तैयार हो जाएंगे। पूरी तरह अत्याधुनिक तकनीक पर बनाए जा रहे इन तीनों हॉल का निर्माण कार्य तेजी से प्रगति पर है। इसके अलावा एक भव्य कनवेंशन सेंटर भी यहां बनाया जा रहा है।

पांच राज्यों के मंत्री और मुख्य सचिव हुए शामिल

ट्रेड फेयर के उद्घाटन समारोह में दो केंद्रीय राज्य मंत्री सोम प्रकाश, अनुप्रिया पटेल और झारखंड, महाराष्ट्र और केरला के वाणिज्य मंत्री शामिल थे। इनके अलावा केंद्रीय वाणिज्य सचिव सुनील भारद्वाज, उत्तर प्रदेश के मुख्य सचिव दुर्गा शंकर मिश्र और आईटीपीओ के अध्यक्ष व प्रबंध निदेशक प्रदीप सिंह खरोला भी उपस्थित थे। मुख्य कार्यक्रम के बाद दिल्ली, यूपी, महाराष्ट्र, केरल, झारखंड समेत कई राज्यों के पवेलियन का भी औपचारिक रूप से उद्घाटन किया गया।

बिजनेस डे के बाद बढ़ेगी मेले में भीड़

ट्रेड फेयर में पहले दिन केवल प्रदर्शकों, व्यवसायियों की ही भीड़ थी। हॉल संख्या सात के सामने सरस मेले का आयोजन किया गया है। यहां रोजाना रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन हो रहा है। आईटीपीओ के अधिकारियों के मुताबिक 18 नवम्बर तक बिजनेस डे है। इस बीच वीकेंड भी नहीं है। लेकिन 19-27 नवम्बर को आम लोगों के लिए मेला खुलेगा तो भीड़ बढ़ेगी। मेले में भैरो सिंह मार्ग से गेट नंबर-4 और सुप्रीम कोर्ट मेट्रो स्टेशन की तरफ से गेट नंबर-10 से एंट्री मिलेगी।
विज्ञापन

पार्किंग शुल्क तीन गुना बढ़ाया

आईटीपीओ द्वारा अधिकृत भैरो मार्ग पार्किंग का शुल्क तीन गुना बढ़ा दिया गया है। हाल ही में पार्किंग का ठेका नए कॉन्ट्रेक्टर को दिया गया है, जिसने दो पहिया पार्किंग का शुल्क 20 रुपये से बढ़ाकर 60 रुपया कर दिया है और चार पहिया पार्किंग शुल्क 120 रुपया कर दिया है। पार्किंग में काम करने वाले लोगों की मानें तो अभी इसे और बढ़ाने की योजना है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें