कुत्तों को खाना खिलाने पर हंगामा
सोमवार को ही एक अन्य वीडियो भी वायरल हुआ, जिसमें दो पक्षों ने कुत्तों को खाना खिलाने के नाम पर हंगामा खड़ा कर दिया। महिलाओं ने इतना हंगामा मचाया कि देखते ही देखते सेक्टर के लोग इकट्ठा हो गए। घटना रविवार रात सेक्टर-40 की बताई जा रही है। एक महिला सेक्टर में बेसहारा कुत्तों को खाना खिला रही थी। तभी सेक्टर में रहने वाली एक महिला और युवक ने कुत्तों को खाना खिलाने से मना किया। इस बात को लेकर दोनों गुटों में विवाद हो गया। एसीपी रजनीश वर्मा का कहना है कि मामले में दोनों पक्षों से शिकायत लेकर छानबीन की जा रही है।