फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'मेट्रो' में गन: दिल्ली में शाहदरा स्टेशन पर यात्री के बैग से मिला पिस्टल, चेकिंग के दौरान पकड़ा गया युवक

Tue, 26 Apr 2022 10:36 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली

सार

दिल्ली में शाहदरा मेट्रो स्टेशन पर सीआईएसएफ कर्मियों ने चेकिंग के दौरान एक यात्री को पिस्टल के साथ पकड़ लिया। पिस्टल को लेकर संतोषजनक जवाब नहीं देने पर युवक को शास्त्री पार्क मेट्रो पुलिस के हवाले कर दिया गया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली मेंं शाहदरा मेट्रो स्टेशन पर सीआईएसएफ कर्मियों ने पिस्टल के साथ एक यात्री को पकड़ लिया। यात्री को मेट्रो पुलिस के हवाले कर दिय गया है। पुलिस उससे पूछताछ कर मामले की जांच में जुटी है। 

विज्ञापन


सीआईएसएफ के प्रवक्ता ने बताया कि मंगलवार दोपहर करीब सवा बारह बजे शाहदरा मेट्रो स्टेशन के एक्से मशीन पर सिपाही सुनील यादव यात्रियों के सामान की जांच कर रहा था। इसी दौरान सिपाही ने एक बैग के अंदर पिस्टल जैसी चीज देखी। जवान ने बैग को कब्जे में लेने के बाद यात्री को भी रोक लिया। मामले की जानकारी शिफ्ट इंचार्ज को दी गई।

इस दौरान यात्री की मौजूदगी में बैग की जांच की गई। जांच करने पर बैग के अंदर एक पिस्टल मिला। पूछताछ में यात्री की पहचान शामली यूपी निवासी कुणाल कुमार के रूप में हुई है। पिस्टल को लेकर संतोषजनक जवाब नहीं देने पर युवक को शास्त्री पार्क मेट्रो पुलिस के हवाले कर दिया गया। पुलिस शस्त्र अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर जांच में जुटी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें