फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला पायलट की हैवानियत: 10 साल की घरेलू सहायिका को लात घूंसों से पीटा, प्रेस से जलाया, पति ने भी दिया साथ

Thu, 20 Jul 2023 09:06 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

राजधानी में एक बार फिर से इंसानियत शर्मसार हुई है। पायलट दंपती ने 10 साल की घरेलू सहायिका के साथ हैवानियत की हदें पार कर दी गईं। छोटी-छोटी गलतियों पर मासूम को जगह-जगह प्रेस से जलाया। घरेलू सहायिका को लात-घूंसों से मारपीट के अलावा आंख में बेलन से चोट पहुंचाई।
विज्ञापन
दिल्ली में इंसानियत शर्मसार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजधानी दिल्ली के द्वारका इलाके में इंसानियत को शर्मसार कर देने वाली एक घटना सामने आई है। यहां द्वारका के बागडोला गांव में घरेलू सहायिका के रूप में काम पर रखी गई 10 साल की मासूम पर पायलट दंपती ने हैवानियत की सारी हदें पार दी। छोटी-छोटी गलतियों पर उसे प्रेस (आयरन) से जला दिया गया। 
विज्ञापन


यही नहीं आरोपी उसे लात-घूंसे से पीटते। यहां तक कि उसकी आंख में बेलन से भी हमला किया जाता। बुधवार को मासूम के परिजनों को दरिंदगी का पता चल गया। भीड़ के साथ आरोपियों के घर पहुंचे परिजनों ने दंपती की जमकर पिटाई की। द्वारका साउथ थाना पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया। 

इनकी पहचान कौशिक बागची (36) और इसकी पत्नी पूर्णिमा बागची (33) के रूप में हुई है। बुधवार सुबह करीब 9.00 बजे द्वारका साउथ थाना के सेक्टर-8, डी-ब्लॉक, बागडोला से पुलिस को एक कॉल मिली थी। बताया गया कि पायलट दंपती ने 10 साल के मासूम घरेलू सहायिका के साथ हैवानियत की है। सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई। 
विज्ञापन


वहां मौजूद भीड़ आरोपी दंपती को पीट रही थी। पुलिस ने दोनों को भीड़ के चंगुल से छुड़ाया। मौके पर मौजूद मासूम की बुआ ने बताया कि करीब दो माह पूर्व उसने अपनी भतीजी को पायलट दंपती के यहां काम पर लगवाया था। तय हुआ था कि मासूम बस पायलट दंपती के ढाई साल के बच्चे की देखभाल करेगी। उसे 24 घंटे दंपती के साथ ही उनके फ्लैट में रहना था।
 

जरा सी गलती पर की जाती थी बुरी तरह पिटाई
मासूम ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि उससे घर की सफाई, बर्तन धुलवाने के अलावा कपड़े धुलवाना और कपड़ों पर प्रेस करवाई जाती थी। छोटी से गलती पर उसे प्रेस से दाग दिया जाता था। लात-घूंसों पर पीटा जाता था।

यही नहीं महिला पायलट उसकी आंख में बेलन तक मार देती थी। मासूम के दोनों हाथों, कोहनी, कंधे और शरीर के दूसरे हिस्सों पर प्रेस से दागने के निशान मिले हैं। दोनों आंखें सूजी होने के अलावा उसकी एक आंख में गंभीर चोट लगी है।

मासूम की कराई गई काउंसलिंग
जानकारी जुटाने के बाद पुलिस ने दंपती को हिरासत में ले लिया। मासूम का मेडिकल कराने के बाद उसकी काउंसलिंग करवाई गई। फिलहाल उसका अस्पताल में इलाज जारी है। पुलिस बाकी परिवार के बयान दर्ज कर रहा है। परिवार ने मांग की है कि आरोपियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन

द्वारका जिला पुलिस उपायुक्त एम.हर्षवर्धन ने बताया कि दोनों के खिलाफ बंधक बनाकर मारपीट करने, जलाने, गंभीर चोट पहुंचाने, चाइल्ड लेबर एक्ट व जेजे एक्ट में मामला दर्ज किया गया है। महिला इंडिगो एयरलाइंस में पायलट है जबकि इसका पति कौशिक बागची विस्तारा एयरलाइंस में ग्राउंड स्टाफ है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें