फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Road Accident: हिंडन नहर रोड पर पिकअप ने बाइक सवार दोस्तों को मारी टक्कर, दो की मौत और एक गंभीर रूप से घायल

Sun, 14 Jul 2024 10:50 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद

सार

गाजियाबाद में पिकअप ने बाइक सवार तीन दोस्तों को टक्कर मार दी। हादसे में दो की मौत हो गई। वहीं, एक गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने पिकअप के चालक शहदुल को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
सड़क हादसा। - फोटो : प्रतीकात्मक
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वसुंधरा चौकी क्षेत्र के हिंडन नहर रोड पर रविवार सुबह पौने छह बजे पिकअप वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार दो दोस्त इरशाद (28) पुत्र फारूख, शौकत (40) पुत्र यूसुफ की मौत हो गई। सहवान (18) गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने पिकअप के चालक शहदुल को गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन


बाइक सवार तीन लोगों को बुरी तरह टक्कर मारकर पिकअप खंभे में घुस गई। घटना में इरशाद (28) पुत्र फारूख निवासी छोटा कैला ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया जबकि शौकत (40) पुत्र यूसुफ को दिल्ली के अस्पताल ले जाते रास्ते में मौत हो गई। घायल सहवान (18) का इलाज चल रहा है। एसीपी स्वतंत्र कुमार सिंह ने बताया कि कोतवाली घंटाघर के छोटा कैला निवासी इरशाद, शौकत और सहवान तीनों की पड़ोसी हैं और उनकी आपस में दोस्ती थी। 

वह सब्जी खरीदने बाइक से साहिबाबाद सब्जी मंडी जा रहे थे। इस दौरान हिंडन नहर रोड पर कनावनी की तरफ से पिकअप वाहन में शहदुल कूड़ा भरकर ला रहा था। प्रत्यक्षदर्शिययों के अनुसार वह काफी तेज गति से वाहन चला रहा था। एलिवेटेड रोड के पास अचानक पिकअप की बाइक से भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि तीनों सड़क पर उछलकर गिर पड़े और पिकअप ग्रीन बेल्ट में लगे बिजली के खंभे से जा टकराई।
विज्ञापन


खंभा भी तिरछा हो गया, लेकिन करंट न फैलने से बड़ी घटना टल गई। लोगों ने डायल-112 पर पुलिस को सूचना दी। घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने घायलों को संयुक्त जिला अस्पताल संजयनगर में भर्ती कराया। वहां इलाज के दौरान इरशाद (28) पुत्र फारूख निवासी छोटा कैला की मौत हो गई। डॉक्टर ने गंभीर हालत देखते हुए शौकत को भी दिल्ली के राम मनोहर लोहिया अस्पताल में रेफर कर दिया। वहां से पहुंचने से पहले ही उनकी मौत हो गई। पुलिस ने परिजनों को घटना की सूचना दी। पुलिस का कहना है कि सहवान का इलाज चल रहा है। उसकी हालत ठीक है।

भाग रहे चालक को लोगों ने पकड़ा
हादसे के बाद पिकअप चालक शहदुल इस्लाम पुत्र असीरूद्दीन निवासी उसरा कली थाना काजीगांव कोकराझार असम ने घटनास्थल से भागने का प्रयास किया था लेकिन वहां मौजूद लोगों ने दौड़कर उसे पकड़ लिया। एसीपी स्वतंत्र कुमार सिंह का कहना है कि इरशाद के भाई सलीम की शिकायत पर चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। गाड़ी और बाइक को कब्जे में ले लिया गया है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें