फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

योगी सरकार की नई घोषणा: शादी करने वाले दिव्यांगों को मिलेंगे 20 हजार  

Thu, 15 Jun 2017 02:22 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा
विज्ञापन
विज्ञापन
2016-17 में शादी करने वाले दिव्यांगों को प्रदेश सरकार की दिव्यांग शादी प्रोत्साहन योजना के तहत 20 हजार रुपये की सहायता दी जाएगी। साथ ही जिन्हें तीन साल से ट्राई साइकिल नहीं मिली, उन्हें उपलब्ध कराई जाएगी।
विज्ञापन


जिलाधिकारी बीएन सिंह ने बताया कि कुष्ठ रोग से पीड़ित दिव्यांग, जिनको कुष्ठ रोग अधिकारी की तरफ से प्रमाण-पत्र दिया गया है, उनको पेंशन दी जाएगी। तीनों योजनाओं के पात्र लाभार्थी आवेदन पत्र सूरजपुर स्थित विकास भवन में जिला विकलांग जन विकास विभाग के कमरा नंबर 107 में जमा करा सकते हैं।
विज्ञापन

पूरी करनी होगी ये शर्तें

डीएम ने बताया कि ऐसे दिव्यांग, जिन्हें विकलांग पेंशन का लाभ मिल रहा है, उन्हें आधार कार्ड से लिंक करना होगा। अन्यथा उनकी पेंशन राशि उनके खातों में नहीं जाएगी।  संबंधित दिव्यांग अपना आधार कार्ड, बैंक पासबुक की छायाप्रति और दो पासपोर्ट साइज के फोटो तथा मोबाइल नंबर कार्यालय में जमा करा दें।

निर्यात इकाइयों को मिलेगा पुरस्कार: ग्रेटर नोएडा। जिलाधिकारी ने जिले की निर्यात इकाइयों के स्वामी प्रदेश सरकार द्वारा संचालित राज्य निर्यात पुरस्कार योजना के तहत पुरस्कार प्राप्त करने के लिए अपना आवेदन जिला उद्योग एवं उद्यम प्रोत्साहन केंद्र में 15 जून 2017 तक करा सकते हैं।   
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें