फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना टीके पर तीसरे चरण का परीक्षण शुरू, चार हजार लोगों को दी जाएगी डोज

Thu, 26 Nov 2020 01:45 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
विज्ञापन
कोरोना वैक्सीन - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

कोरोना वायरस से निजात पाने के लिए दिल्ली के अस्पतालों में टीके पर तीसरा परीक्षण शुरू हो गया है। एम्स के अलावा जीटीबी अस्पताल में करीब 4000 लोगों को टीके की डोज दी जाएगी। भारत बायोटेक कंपनी के स्वदेशी टीके पर यह परीक्षण शुरू हुआ है।

विज्ञापन


एम्स के वरिष्ठ डॉक्टर ने बताया कि तीसरे चरण के तहत डोज देना शुरू हो चुका है। इस चरण में स्वस्थ लोगों के साथ-साथ मधुमेह, उच्च रक्तचाप, हृदय, किडनी और लिवर रोगों से ग्रस्त मरीजों को भी शामिल किया गया है। यह अंतिम चरण होने के चलते टीका पर बहुपरीक्षण किया जा रहा है, ताकि बाजार में टीका उपलब्ध होने के बाद किसी भी प्रकार के दुष्प्रभावों से बचा जा सके। 

जीटीबी अस्पताल के एक वरिष्ठ डॉक्टर ने बताया कि उनके यहां दो से तीन दिन में टीके की डोज देनी शुरू हो जाएगी। इसके लिए पंजीयन भी किया जा रहा है। अभी तक पहला और दूसरे चरण का परीक्षण दिल्ली एम्स में हुआ था, लेकिन तीसरे परीक्षण के लिए उनके अस्पताल को भी जिम्मेदारी सौंपी गई है।
विज्ञापन


जीटीबी में अब तक सैकड़ों संक्रमितों को स्वस्थ घोषित किया जा चुका है, लेकिन यहां कोरोना मरीजों की मृत्युदर भी अधिक है। कुछ समय पहले दिल्ली और केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के बीच हुई बैठक में नेशनल सेंटर फॉर डिजीज कंट्रोल (एनसीडीसी) के निदेशक डॉ. सुजीत कुमार सिंह ने बताया था कि अस्पतालों में भर्ती होने के 72 घंटे के बीच सबसे ज्यादा मौतें सफदरजंग, आरएमएल और जीटीबी अस्पताल में हुई हैं।
विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें