फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फार्मेसी का छात्र निकला लुटेरा, लिफ्ट देकर बनाते थे निशाना

Tue, 19 Apr 2016 05:34 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा
विज्ञापन
विज्ञापन
नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे पर लूटपाट करने वाले गैंग के तीन बदमाशों को कासना कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इनमें से एक आरोपी नॉलेज पार्क स्थित कॉलेज से फार्मेसी कर रहा है। पूछताछ में बदमाशों ने अलग-अलग क्षेत्र में 18 वारदात में कैश लूट को अंजाम देने की बात कुबूल की। पुलिस ने बदमाशों से लूट में प्रयोग की जाने वाली कार, नौ मोबाइल, दो एटीएम और चाकू बरामद किए।
विज्ञापन


परी चौक चौकी प्रभारी अजय कुमार शर्मा ने बताया कि सूचना थी कि तीन बदमाश लूट करने की फिराक में हैं, जिन्हें पुलिस की टीम ने होंडा चौक के पास से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी इकोटेक-1 कोतवाली क्षेत्र के इमलिया गांव के रहने वाले हैं। इनकी पहचान सचिन,  बबली नागर और अरमिंद के रूप में हुई है। अरमिंद नॉलेज पार्क स्थित आईआईएमटी कॉलेज में फार्मेसी का छात्र है।

उन्होंने बताया कि बबली गैंग का सरगना है। वह अरमिंद और सचिन के साथ लूट करता था। बबली किसी प्राइवेट कंपनी में नौकरी करता है। बरामद  कार सचिन की है। वह कार को एक ट्रांसपोर्ट कंपनी के लिए खुद चलाता था। लूटपाट करने के लिए तीनों इसी कार का प्रयोग करते थे। तीनों ने परी चौक से बुलंदशहर, एच्छर और नोएडा वाले रूट पर लिफ्ट देकर अलग-अलग लोगों से कैश और मोबाइल लूटे थे। पीड़ितों ने तीनों की पहचान की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें