फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक एसएमएस पर पीएफ की जानकारी हाजिर

Sat, 14 Mar 2015 09:10 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
विज्ञापन
विज्ञापन
अब एक एसएमएस पर आप अपने पीएफ की रकम और संबंधित अन्य सभी जानकारियां प्राप्त कर सकते हैं। 7738299899 पर यूएएन नंबर और दी गई दस भाषाओं में से जिस भाषा में आप जानकारी प्राप्त करना चाहते हैं, उसके शुरुआती तीन अक्षर एसएमएस कर जानकारी हासिल कर सकते हैं।
विज्ञापन


सेक्टर-24 स्थित कर्मचारी भविष्य निधि संगठन कार्यालय में यह जानकारी क्षेत्रीय भविष्य निधि आयुक्त मनोज कुमार यादव ने दी। उन्होंने बताया कि 11 मार्च को राज्य श्रम एवं रोजगार मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) बंडारू दत्तात्रेय ने इस एसएमएस सेवा की शुरुआत की। अंग्रेजी, हिंदी, तेलगू, पंजाबी, गुजराती, मराठी, कन्नड़, मलयालम, तमिल और बंगाली भाषा में एसएमएस की सुविधा उपलब्ध है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें