फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज सुबह 6 से 2 बजे तक रहेंगे बंद पेट्रोल पंप

Sat, 11 Apr 2015 12:25 AM IST
अमर उजाला, गाजियाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
शनिवार को आपको दोपहर तक पेट्रोल के लिए परेशान होना पड़ सकता है। क्योंकि दोपहर दो बजे तक प्रस्तावित आधे दिन की हड़ताल के चलते पेट्रोल पंप बंद रहेंगे।
विज्ञापन


इस दौरान न तो पेट्रोल-डीजल मिलेगा और न सीएनजी। बेहतर होगा कि दोपहर बाद ही पेट्रोल लेने जाएं। हालांकि शुक्रवार को पेट्रोल पंप कर्मियों ने लोगों को अपनी हड़ताल के बारे में बताया भी।
विज्ञापन


गाजियाबाद पेट्रोलियम डीलर्स एसोसिएशन के महामंत्री ब्रिज मोहन सिंघल ने बताया कि केंद्र की गलत नीतियाें के कारण पेट्रोल पंप का कारोबार चौपट हो रहा है।

एसोसिएशन की केंद्रीय कार्यकारिणी ने 10 मांगों का एक पत्र केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री को सौंपा है। मांग पत्र में मुख्य रूप से पेट्रोल पंप मालिकों का कमीशन बढ़ाना, एमडीजी गाइडलाइन में दंडात्मक कार्रवाई को खत्म करने के साथ कई अन्य मांगें हैं।
विज्ञापन


केंद्रीय कार्यकारिणी के आह्वान पर ही 11 अप्रैल को आधे दिन यानी सुबह 6 से दोपहर 2 बजे तक पेट्रोल पंप बंद रहेंगे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें