फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कर्मचारियों की गुंडागर्दी: पेट्रोल मांगने पर स्कूटी सवार शख्स को पीटा, लाइन में कर रहा था इंतजार; देखें वीडियो

Sun, 12 May 2024 11:04 PM IST
श्याम जी. माई सिटी रिपोर्टर, ग्रेटर नोएडा

सार

ग्रेनो वेस्ट में इटेडा गोलचक्कर के पास स्थित पेट्रोल पंप कर्मियों ने स्कूटी सवार व्यक्ति की पिटाई कर दी। घटना से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। इसके बाद पुलिस ने तीन आरोपी कर्माचरियों को गिरफ्तार किया है। 
 
विज्ञापन
पेट्रोल पंप कर्मियों ने स्कूटी सवार व्यक्ति की पिटाई कर दी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ग्रेनो वेस्ट में इटेडा गोलचक्कर के पास स्थित पेट्रोल पंप कर्मियों ने स्कूटी सवार व्यक्ति की पिटाई कर दी। आरोप है कि दो बार लाइन में लगने पर स्कूटी सवार अमनदीप को पेट्रोल नहीं मिला। इसका विरोध करने पर पंप पर तैनात कर्मचारियों से उसकी कहासुनी हो गई। इसके बाद कर्मचारियों ने मिलकर उसकी पिटाई कर दी। तीन दिन पहले हुई घटना का वीडियो रविवार को सोशल मीडिया पर वायरल हो गया, जिसका संज्ञान लेकर बिसरख कोतवाली पुलिस ने तीन कर्मचारियों सोनू चौहान, अरुण और अंकित को गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन




ग्रेनो वेस्ट की एक सोसाइटी में अमनदीप रहते हैं। गुरुवार को वह इटेडा गोलचक्कर के पास आईओसी पेट्रोल पंप पर स्कूटी में पेट्रोल लेने पहुंचे थे। पुलिस ने बताया कि अमनदीप लाइन में अपनी बारी का इंतजार कर रहे थे। जब उनका नंबर आया तो बताया गया कि उस मशीन पर पेट्रोल खत्म हो गया है। इसके बाद वह दूसरी लाइन में लग गए। वहां भी काफी इंतजार करने के बाद पेट्रोल नहीं होने की जानकारी दी गई, जिस पर वह भड़क गए। बार-बार लाइन में लगाकर पेट्रोल खत्म होने का हवाला देने का विरोध किया। जिस पर उनकी पंप के कर्मचारियों से कहासुनी हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोप है कि तभी कई कर्मचारियों ने मिलकर उनकी पिटाई कर दी। आसपास के लोगों ने बीच-बचाव किया। इसी बीच किसी ने इसका वीडियो बना लिया, जो रविवार को सोशल मीडिया पर काफी वायरल रहा। बिसरख कोतवाली पुलिस के मुताबिक, घटना तीन दिन पहले की है। मारपीट करने वाले तीन कर्मचारियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें