फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेट्रोल और डीजल लगातार चौथे दिन महंगा, ये है बढ़ोतरी की वजह

Sun, 02 Sep 2018 08:54 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
फाइल फोटो
विज्ञापन
आज फिर से पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बढ़ोत्तरी हुई है। यानि पिछले चार दिनों से पेट्रोल और डीजल की कीमतों में लगातार इजाफा हो रहा है। 
विज्ञापन


रविवार को राजधानी दिल्ली में पेट्रोल 16 पैसे प्रति लीटर महंगा हो गया। वहीं डीजल के कीमतों में 34 पैसे प्रति लीटर का उछाल आया है। रविवार को हुई बढ़ी कीमतों के बाद दिल्ली में अब एक लीटर पेट्रोल 78.84 रुपये का मिल रहा है। 

वहीं डीजल 70.76 रुपये प्रति लीटर मिल रहा है। इसके अलावा मुंबई में रविवार को पेट्रोल की कीमतें बढ़कर 86.25 रुपये प्रति लीटर हो गई हैं। वहीं डीजल की कीमतें 75.12 रुपये प्रति लीटर हो गईं। 
विज्ञापन


चार दिनों से लगातार डीजल के दाम बढ़ रहे हैं। डीजल के रेट अब तक के उच्च स्तर पर पहुंच गए हैं। आपको बता दें कि शुक्रवार को डीजल के दाम 28 पैसे प्रति लीटर बढ़े थे। जिसके बाद डीजल की कीमत 70.21 पर पहुंच गई थी। 
विज्ञापन


गौरतलब है कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में डॉलर के मुकाबले रुपया कमजोर हो रहा है। वहीं क्रूड की कीमतों में इजाफा हो रहा है। इस वजह से पेट्रोल-डीजल की कीमत लगातार बढ़ती जा रही हैं। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें