फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली में महंगा हुआ पेट्रोल-डीजल, जानिए नए दाम

Tue, 19 Jan 2016 04:45 PM IST
टीम डिजिटल / अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
दिल्ली सरकार ने एक बार फिर आम जनता को महंगाई का झटका दिया है। जनता पर महंगाई को बोझ बढ़ाते हुए दिल्ली सरकार ने पेट्रोल और डीजल के दामों में बढ़ोत्तरी की है।
विज्ञापन


अब दिल्ली में आपको पेट्रोल 96 पैसे प्रति लीटर और डीजल 53 पैसे प्रति लीटर महंगा मिलेगा। पेट्रोल और डीजल की कीमतों में ये बढ़ोत्तरी वैट बढ़ाने के चलते हुई है।

दरअसल केजरीवाल सरकार ने पेट्रोल और डीजल पर वैट में दो प्रतिशत की बढ़ोत्तरी की है। बढ़े हुए दामों के बाद दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 59.99 रुपए होगी।
विज्ञापन

सरकार ने पेट्रोल, डीजल पर बढ़ाया वैट

इसी तरह डीजल की नई कीमत अब 44.71 रुपए प्रति लीटर होगी, जो कि पहले 44.18 रुपए प्रति लीटर थी। पेट्रोल और डीजल के दामों बढ़ोत्तरी की दरें आधी रात के बाद से लागू हो जाएगी।

दिल्‍ली सरकार ने पेट्रोल पर वैट अब 27 फीसदी कर दिया है, जोकि पहले 25 फीसदी था। इससे पेट्रोल की कीमतों में 96 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोत्तरी हुई।

वहीं डीजल पर वैट की बात करें तो इसे 18 फीसदी कर दिया गया है, जो पहले 16.6 फीसदी था। इससे डीडल 53 पैसे प्रति लीटर महंगा हुआ। गौरतलब है कि इससे पहले भी केजरीवाल सरकार ने कुछ जरूरी चीजों पर वैट बढ़ाया था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें