फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएए: कालिंदी कुंज मार्ग खोलने को लेकर हाईकोर्ट में याचिका, महीने भर से ठप है आवाजाही

Mon, 13 Jan 2020 02:44 PM IST
प्राची प्रियम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
शाहीन बाग प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

दिल्ली, बदरपुर और नोएडा को जोड़ने वाले कालिंदी कुंज मार्ग पर लगे बैरीकेड को हटाकर रास्ते को फिर से खोलने के लिए सोमवार को दिल्ली हाईकोर्ट में याचिका दायर की गई है। याचिका में मथुरा रोड से कालिंदी कुंज जाने वाले कालिंदी कुंज-शाहीन बाग मार्ग और ओखला अंडरपास को आम लोगों की आवाजाही के लिए फिर से खेलने की मांग की गई है।

विज्ञापन

 


मालूम हो कि बीते रविवार को दिल्ली के सरिता विहार इलाके में भारी संख्या में जमा होकर लोगों ने सड़कों पर सामान्य आवाजाही शुरू करने की मांग उठाई थी। प्रदर्शन में आए लोगों ने सड़क 13ए से बैरीकेडिंग हटा कर उसे वापस खोलने को लेकर नारे लगाए थे।

बता दें कि नागरिकता कानून के विरोध में शाहीन बाग में चल रहे प्रदर्शन के मद्देनजर पिछले कई दिनों से इस सड़क को बंद रखा गया है। इससे लोगों को नोएडा-दिल्ली आने जाने में खासी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इस सड़क के बंद होने के कारण दक्षिण दिल्ली व फरीदाबाद का नोएडा से संपर्क टूट गया है। दस मिनट की दूरी तय करने में लोगों को एक से डेढ़ घंटे का समय लग रहा है। दक्षिण दिल्ली, बदरपुर, फरीदाबाद के लोगों को डीएनडी, आश्रम चौक व एनएच-9 होकर नोएडा जाना पड़ रहा है। साथ ही जाम का सामना भी करना पड़ा रहा है। 
विज्ञापन


फिलहाल बदरपुर, फरीदाबाद व दक्षिण दिल्ली से नोएडा जाने वाले ट्रैफिक को आश्रम, डीएनडी व एनएच-9 की तरफ डायवर्ट किया गया है। इस कारण से आश्रम चौक, मथुरा रोड, लाजपत नगर, डीएनडी, सनलाइट कॉलोनी, एनएच-9 पर भारी जाम लग रहे हैं। सुबह से लेकर शाम तक जाम की स्थिति बनी रहती है। खासकर पीक आवर में तो सड़कें वाहनों से इस कदर भर जाती हैं कि गाड़ियां रेंग-रेंग कर अपने गंतव्य तक पहुंच पाती हैं।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें