फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

AK संग 30 के खिलाफ लोकायुक्त ऑफिस में याचिका

विज्ञापन
विज्ञापन
दिल्ली प्रदेश कांग्रेस ने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल समेत आम आदमी पार्टी के 30 विधायकों के खिलाफ लोकायुक्त कार्यालय में जांच करवाने और कार्रवाई के लिए याचिका दाखिल की है।
विज्ञापन


प्रदेश अध्यक्ष अजय माकन की अगुवाई में खाली कुर्सी के साथ लोकायुक्त कार्यालय की तरफ बढ़ रहे कांग्रेस नेता और कार्यकर्ताओं को पुलिस ने गांधी शांति प्रतिष्ठान केपास बेरिकेट्स लगाकर रोका। फिर बेरिकेट्स तोड़ने की कोशिश कर रहे कार्यकर्ताओं पर पानी की बौछार भी चलाई गई।

कांग्रेस केप्रदर्शनकारियों ने अरविंद केजरीवाल का पुतला और लोकायुक्त की एक खाली कुर्सी साथ ली हुई थी। कुर्सी पर लोकयुक्त लिखकर प्रश्न चिन्ह लगाने के अलावा अरविन्द केजरीवाल के पुतले में जांच के घेरे में 6 विधायकों के चेहरे दर्शाये गए थे। केजरीवाल सरकार विरोधी नारों के साथ पहुंच प्रदर्शनकारी लोकायुक्त की जल्द से जल्द नियुक्ति की मांग कर रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

फर्जी डिग्री और आपराधिक रिकार्ड का दिया गया हवाला

प्रदर्शन में प्रभारी पीसी चाको व पूर्व सांसद महाबल मिश्रा के अलावा तमाम पूर्व मंत्री, पूर्व विधायक व पार्षद व पार्टी पदाधिकारी शामिल हुए। अजय मकान ने कहा कि नवंबर, 2013 से लोकायुक्त का पद खाली है लेकिन 49 दिन की आम आदमी पार्टी सरकार और फिर भाजपा की केन्द्र शासित सरकार ने लोकायुक्त नियुक्त नहीं किया।

अब आप की नई सरकार को करीब 150 दिन हो गए हैं लेकिन इस मुद्दे पर जानबूझकर केजरीवाल आगे नहीं बढ़ रहे हैं। इन दोनो पार्टियों को डर है कि लोकपाल व लोकायुक्त की नियुक्ति की गई तो भ्रष्टाचारी नेताओं के खिलाफ कार्रवाई होगी।

अजय मकान ने कहा कि संसदीय सचिव बनाकर अरविंद केजरीवाल ने भ्रष्टाचार किया है। फिर जनता के योजना बजट में कटौती करके विज्ञापन पर पैसा लुटा रहे हैं। कार्यकर्ताओं को मोटी तनख्वाह पर सरकार में लगा रहे हैं।

नेताओं को अपने साथ रखने के लिए प्रलोभन में पद दे रहे हैं। माकन ने सरकार को चेतावनी दी है कि अगर एक हफ्ते में लोकायुक्त का पद नहीं भरा तो कांग्रेस ब्लॉक स्तर पर धरने व प्रदर्शन करेगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें