फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नोटबंदीः बैंकों में पहुंचे 500 के नए नोट, सोमवार तक आ सकते हैं हाथ में

Sun, 20 Nov 2016 10:10 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
विज्ञापन
नोट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
शहर के बैंकों में 500 के नए नोट सोमवार तक आने की संभावना है। कुछ ऐसी ही संभावना बैंकों के अधिकारी जता रहे हैं। उनकी मानें तो 24 नवंबर तक की डेडलाइन है और तब तक स्थिति में थोड़ी सुधार की उम्मीद है। फिलहाल कुछ प्राइवेट बैंकों से 500 के नए नोट निकलने की सूचना है।
विज्ञापन


गौतमबुद्ध नगर के लीड डिस्ट्रिक्ट मैनेजर एके सिंह ने बताया कि संभावना जताई जा रही है कि सोमवार को स्थिति बेहतर होगी। चूंकि रविवार की छुट्टी की वजह से एक दिन के नोटों का प्रिंटिंग बैकलॉग मिल रहा है। लिहाजा इसका फायदा लोगों को होगा।

फिलहाल जितनी मांग है उसकी 50 प्रतिशत भी आपूर्ति नहीं हो पा रही है। उनका कहना है कि जिले में रोजाना करीब 1000 करोड़ के 500 और 1000 के पुराने नोट वापस लिए जा रहे हैं, लेकिन इसकी तुलना में सप्लाई कम है। 500 के नए नोट की सप्लाई पहले फेज में केवल मेट्रो सिटी तक ही रह गई। लिहाजा दूसरे फेज में यह वहां से आगे बढ़ेगी और नोएडा जैसे शहरों को इसका लाभ मिल पाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें