फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मां-बेटे से थे संबंध: बीयर पार्टी के बाद गे-पार्टनर ने MBA छात्र को मार डाला... और भी हुए चौंकाने वाले खुलासे

Sun, 26 May 2024 11:54 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली

सार

हरियाणा के सोनीपत के गन्नौर निवासी आरोपी वीरेंद्र उर्फ मोटा अपने चचेरे भाई मोहित उर्फ राहुल के साथ दिल्ली और गुरुग्राम क्षेत्र में रैपिडो के लिए काम कर रहा था। मुख्य आरोपी के मृतक की मां के साथ अवैध संबंध थे।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : iStock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा ने दक्षिण दिल्ली के मालवीय नगर में बीते 13 अप्रैल को एमबीए छात्र की हुई हत्या की गुत्थी को सुलझाते हुए मुख्य आरोपी वीरेंद्र उर्फ मोटा को गुरुग्राम से गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने बीयर पार्टी के बाद छात्र की हत्या की थी। मुख्य आरोपी के मृतक की मां के साथ अवैध संबंध थे। उसके छात्र से भी समलैंगिक संबंध थे।

विज्ञापन

अपराध शाखा के पुलिस उपायुक्त राकेश पावरिया के अनुसार खिड़की एक्सटेंशन के एक फ्लैट में 13 अप्रैल की सुबह एक युवक का शव मिला। युवक की गला घोंटकर हत्या की गई थी। गुरुग्राम में नाइट शिफ्ट की नौकरी कर घर लौटे उसके दोस्त ने इसकी सूचना पुलिस को दी। जांच में मृतक की पहचान गन्नौर, सोनीपत, हरियाणा निवासी के रूप में हुई।  

पुलिस जांच में पता चला कि वह दिल्ली एनसीआर क्षेत्र में कई समलैंगिक क्लबों का सदस्य था। आरोपियों को पकड़ने के लिए देहरादून, हरिद्वार, दिल्ली और गुरुग्राम में दबिश दी गई। मालवीय नगर पुलिस एक आरोपी मोहित को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी थी, लेकिन मुख्य आरोपी वीरेंद्र उर्फ मोटा फरार था। 

इंस्पेक्टर सुशील कुमार की टीम में तैनात एएसआई एएसआई अशोक दहिया को गुप्त सूचना मिली कि फरार आरोपी वीरेंद्र उर्फ मोटा अपने सहयोगी से मिलने के लिए शाम को गुरुग्राम के राजेंद्र नगर इलाके में आएगा। एसीपी नरेश सोलंकी की निगरानी में इंस्पेक्टर सुशील कुमार के नेतृत्व में पुलिस ने जांच के बाद महावीर, निवासी गन्नौर, हरियाणा निवासी वीरेंद्र उर्फ मोटा (33 वर्ष) को गिरफ्तार कर लिया। 
विज्ञापन

आरोपी रैपिडो में काम करता था
हरियाणा के सोनीपत के गन्नौर निवासी आरोपी वीरेंद्र उर्फ मोटा अपने चचेरे भाई मोहित उर्फ राहुल के साथ दिल्ली और गुरुग्राम क्षेत्र में रैपिडो के लिए काम कर रहा था। मगर बाद में आरोपी व युवक के समलैंगिक संबंध बन गए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें