फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi Hospital Fire News: विवेक विहार के सी-ब्लॉक में रातभर कोई भी परिवार सो नहीं पाया, जानें कब क्या हुआ

Sun, 26 May 2024 10:18 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली

सार

लोगों ने आग के गोलों को 50-50 मीटर ऊंचे उठते हुए देखा। हादसे के चंद ही मिनटों बाद बचाव दल मौके पर पहुंचा और मोर्चा संभाल लिया।
विज्ञापन
Delhi Fire News - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

विवेक विहार के सी-ब्लॉक में शनिवार रात कोई भी परिवार नहीं सो पाया। बेबी केयर न्यू बोर्न अस्पताल में आग लगने के बाद एकाएक तेज धमाकों की वजह से पूरी काॅलोनी में अफरा-तफरी मच गई। लोगों ने अपने घरों से बाहर निकलकर देखा तो अस्पताल आग की लपटों में घिरा हुआ दिखा। रह-रहकर वहां सिलिंडर ब्लास्ट हो रहे थे।

विज्ञापन

लोगों ने आग के गोलों को 50-50 मीटर ऊंचे उठते हुए देखा। हादसे के चंद ही मिनटों बाद बचाव दल मौके पर पहुंचा और मोर्चा संभाल लिया। इसके बावजूद रह-रहकर सिलिंडर फटते ही जा रहे थे। हालात को देखते पुलिस व दमकल कर्मियों ने आसपास के 15 से ज्यादा मकानों को एहतियात के तौर पर खाली करवा लिया।

आग ने पड़ोस की दो इमारतों को अपनी चपेट में ले लिया था। अस्पताल के पास रहने वाले एक कारोबारी ने बताया कि जैसे ही उन्होंने पहले धमाके की आवाज सुनी, वह घर से बाहर आ गए थे। बाद में धीरे-धीरे उन्होंने अपने परिवार को उठाया और दूर सुरक्षित स्थान पर बैठ गए। उन्होंने पार्क में बैठकर रात गुजारी।

बच्चों को निकालने में की मदद
आग के बाद कुछ लोगों ने मौके से बच्चों को निकालने में भी मदद की। पद्म श्री जितेंद्र सिंह शंटी भी अपने वाॅलंटियर्स को लेकर मौके पर पहुंचे। बच्चों को निकालने में इन लोगों ने मदद की। बाद में शहीद भगत सिंह सेवा दल की एंबुलेंस की मदद से झुलस गए बच्चों को अस्पताल पहुंचाया गया।

बेबी केयर सेंटर अग्निकांड में कब क्या हुआ
-रात 11:30 बजे आग लगी
-रात 11:32 बजे दमकल विभाग को आग की कॉल आई
-रात 11:40 बजे तक लोग जुट गए
-रात 11:45 बजे तक दमकल की गाड़ियां आ गईं
-रात 12 बजे बच्चों को निकालकर गुप्ता नर्सिंग होम लेकर पहुंचे
-रात 12:10 बजे सिंह नर्सिंग होम में बच्चों को भर्ती किया गया
-रात 12:40 बजे आग पर काबू पाया गया
-रात 12:50 बजे पुलिस उपायुक्त सुरेन्द्र चौधरी मौके पर पहुंचे
-तड़के 4 बजे आग को बुझा लिया गया
-तड़के 4:10 बजे क्राइम और फोरेंसिक टीम ने मौके का मुआयना किया
-सुबह 6 बजे तक घटना की सूचना मिलने के बाद परिजन आने लगे
विज्ञापन

यह है पूरा मामला
शाहदरा जिला के विवेक विहार स्थित बेबी केयर न्यू बॉर्न अस्पताल में शनिवार रात आग लगने से सात मासूमों की मौत हो गई। हादसे के समय अस्पताल में कुल 12 नवजात भर्ती थे। आग लगने पर पुलिस, दमकल विभाग, अस्पताल स्टाफ व पब्लिक ने किसी तरह अस्पताल की इमारत के पिछले हिस्से में मौजूद खिड़की के रास्ते सभी 12 बच्चों को निकालकर पूर्वी दिल्ली के एडवांस एनआईसीयू अस्पताल में भर्ती कराया, जहां सात मासूमों को मृत घोषित कर दिया गया, जबकि पांच बच्चों का उपचार जारी है। इनमें एक नवजात की हालत बेहद नाजुक बनी हुई है। पड़ोसियों का दावा है कि अस्पताल के भूतल पर अवैध रूप से ऑक्सीजन के छोटे सिलिंडरों की रिफिलिंग की जा रही थी। यहीं से आग लगी जो देखते ही देखते ऊपर अस्पताल में पहुंच गई। पुलिस ने अस्पताल के मालिक डॉ. नवीन कीची समेत दो लोगों को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें