फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Crime: बिहार के एक्सिस बैंक में एक करोड़ की डकैती करने वाला दिल्ली में अरेस्ट, CP में कर रहा था गार्ड की नौकरी

Fri, 01 Dec 2023 10:59 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

बदमाश ने बताया कि एक अगस्त को अपने नौ साथियों के साथ वैशाली के लालगंज के एक्सिस बैंक की शाखा में एक करोड़ की डकैती की। वह अपने चार साथियों के साथ बैंक में घुसे और डकैती कर फरार हो गए। उनसे बताया कि वह बिहार के मुजफ्फरपुर और पूर्वी चंपारण के आसपास के इलाके में बदमाशों का एक गैंग चलाता है। 
विज्ञापन
एक करोड़ की डकैती करने वाले गैंग के सरगना को कनॉट प्लेस से गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर जिला पुलिस ने वैशाली बिहार के एक्सिस बैंक की शाखा में एक करोड़ की डकैती करने वाले गैंग के सरगना को कनॉट प्लेस से गिरफ्तार किया है। बदमाश कनॉट प्लेस स्थित एक कैफे में गार्ड की नौकरी कर रहा था। बदमाश डकैती करने के बाद नेपाल भाग गया था और दो माह तक वहां रहने के बाद दिल्ली आ गया था। पुलिस ने सरगना की गिरफ्तारी की सूचना बिहार पुलिस को दे दी है। गिरफ्तार बदमाश की पहचान मणि कुमार के रूप में हुई है।

विज्ञापन

पुलिस अधिकारी ने बताया कि 28 नवंबर को उत्तरी जिला स्पेशल स्टाफ में तैनात सिपाही मोहित को बिहार में बैंक डकैती में शामिल बदमाश मणि कुमार के लाल किले के पास एक पार्किंग में छिपे होने की जानकारी मिली। मोहित ने वरिष्ठ अधिकारियों को इसकी जानकारी दी। इस सूचना पर निरीक्षक राज कुमार मलिक के नेतृत्व में पुलिस की तीन टीम गठित की गई। टीम ने परेड ग्राउंड पार्किंग, पुरानी दिल्ली और नई दिल्ली रेलवे स्टेशन, दंगल मैदान, आईएसबीटी, हनुमान मंदिर, मोरी गेट, आईटीओ सहित लगभग 30 पार्किंगों की जांच की। लेकिन पुलिस को इन पार्किंग की तलाशी के दौरान बदमाश का कोई सुराग नहीं मिला। पुलिस ने जीबी पंत अस्पताल के सामने के भूमिगत पार्किंग की जांच की। यहां पुलिस ने एक रस्सी पर कुछ कपड़े देखे। वहीं एक अस्थायी बिस्तर भी पड़ा था।

पूछताछ करने पर पता चला कि 10 दिन पहले बिहार से एक व्यक्ति आया है, जो कनॉट प्लेस में कहीं सुरक्षा गार्ड का काम कर रहा है। पुलिस टीम ने सेंट्रल पार्क से लेकर बाराखंभा रोड, कस्तूरबा गांधी मार्ग, जनपथ, बाबा खड़क सिंह मार्ग समेत आउटर सर्कल में स्थित पार्किंग के अलावा हर शोरूम, कैफे, रेस्तरां में तैनात नए गार्ड की तलाश की।

गार्ड की नई वर्दी से की पहचान
तलाशी अभियान के दौरान पुलिस जनपथ के एक कैफे पर पहुंची। वहां पुलिस ने एक नई वर्दी पहने गार्ड को देखा। कैफे के एक स्टाफ के जरिए पुलिस ने गार्ड के बारे में जानकारी हासिल की। उसकी पहचान मुजफ्फरपुर बिहार निवासी मणि कुमार के रूप में हुई। पुलिस को पता चला कि वह 10 दिन पहले ही काम पर आया था। पुलिस ने मणि कुमार के गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उससे पूछताछ की, वह बार बार अपना बयान बदलकर पुलिस को गुमराह करने की कोशिश कर रहा था। कड़ाई से पूछताछ करने पर उसने गुनाह कबूल कर लिया।
विज्ञापन

नौ हथियार बंद बदमाशों ने की थी एक करोड़ की डकैती
बदमाश ने बताया कि एक अगस्त को अपने नौ साथियों के साथ वैशाली के लालगंज के एक्सिस बैंक की शाखा में एक करोड़ की डकैती की। वह अपने चार साथियों के साथ बैंक में घुसे और डकैती कर फरार हो गए। उनसे बताया कि वह बिहार के मुजफ्फरपुर और पूर्वी चंपारण के आसपास के इलाके में बदमाशों का एक गैंग चलाता है। गैंग में 15 से 18 बदमाश शामिल हैं। वारदात को अंजाम देकर वह नेपाल भाग गया था। दो माह वहां रहने के बाद वह दिल्ली आ गया और यहां गार्ड की नौकरी करने लगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें