फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डॉक्टर ने लगाया इंजेक्शन कुछ देर बाद हो गई मौत

Tue, 13 Jan 2015 11:36 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
विज्ञापन
विज्ञापन
नोएडा में दादरी के खटाना गांव में एक चालीस वर्षीय व्यक्ति को सीने में दर्द होने के बाद एक झोलाछाप डॉक्टर द्वारा इंजेक्शन लगाने पर मौत हो गई। घटना के बाद से झोलाछाप डॉक्टर दुकान बंद कर फरार हो गया। घटना की सूचना पुलिस को नहीं दी गई है।
विज्ञापन


मिली जानकारी के अनुसार, जारचा कोतवाली क्षेत्र के गांव खटाना में विपिन कुमार परिवार के साथ रहता था । मंगलवार सुबह उसके अचानक सीने में दर्द हुआ था। दर्द होने पर परिजनों ने गांव में ही एक झोलाछाप डाक्टर को दिखाया था।

डाक्टर ने उसे इंजेक्शन लगाया, जिसके कुछ देर बाद ही उसकी मौत हो गई। मौत होने पर घर में कोहराम मच गया। घटना की जानकारी होने पर ग्रामीण मौके पर जमा हो गए। गांव के कुछ लोग विपिन की मौत को हार्टअटैक बता रहे हैं।
विज्ञापन


परिजनों ने पुलिस को सूचना दिए बिना ही दाहसंस्कार कर दिया है। व्यक्ति की मौत होने के बाद डाक्टर अपनी दुकान बंद कर फरार हो गया है।  पुलिस क्षेत्राधिकारी अनुराग सिंह का कहना है कि मामले में अभी कोई शिकायत नहीं मिली है। अगर शिकायत मिलती है तो कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें