फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: दिल्ली में रात 12 बजे तक लाउडस्पीकर बजाने की मिली छूट

विज्ञापन
विज्ञापन
- 45 डेसिबल से ज्यादा नहीं होना चाहिए ध्वनि स्तर
विज्ञापन

- 22 सितंबर से 3 अक्तूबर तक रामलीला और दुर्गा पूजा के लिए दी गई ये सुविधा

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली।
दिल्ली में रामलीला और दुर्गा पूजा को ध्यान में रखते हुए रात 10 बजे की बजाय रात्रि 12 बजे तक लाउडस्पीकर बजाने की अनुमति दी गई है। त्योहारों को उत्साहपूर्ण मनाने और लोगों की आस्था का सम्मान करते हुए एलजी वीके सक्सेना ने इसकी मंजूरी दी है।
विज्ञापन


दिल्ली में नवरात्रि और रामलीला का उत्साह चरम पर है। ऐसे में दिल्ली सरकार ने त्योहारों को और भव्य बनाने के लिए 22 सितंबर से 3 अक्तूबर तक रात 12 बजे तक लाउडस्पीकर और पब्लिक एड्रेस सिस्टम (माइक सिस्टम) के इस्तेमाल में छूट दे दी है। पर्यावरण मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा ने इस फैसले के लिए उपराज्यपाल और मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता का आभार जताया है। उन्होंने कहा कि आयोजकों की सालों पुरानी मांग को पूरा किया गया है। हालांकि, रिहायशी इलाकों में ध्वनि स्तर 45 डेसिबल से ज्यादा नहीं होना चाहिए, ताकि लोगों के स्वास्थ्य पर इसका खराब असर न पड़े और शांति बनी रहे। मंत्री ने कहा कि सभी आयोजकों को ध्वनि नियमों का पालन करना होगा और कार्यक्रम समय पर खत्म करने होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें