फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: नेपाल से दिल्ली पहुंचे लोगों ने ली राहत की सांस

विज्ञापन
विज्ञापन
कहा- स्थिति सामान्य में होने में वक्त लगेगा, शुक्रवार सुबह से रात तक नौ उड़ाने दिल्ली पहुंची
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। नेपाल मेंं स्थिति सामान्य होने में अभी वक्त लगेगा। यह कहना है उन भारतीयों का जो नेपाल की फैली अशांति के बीच काठमांडो और आस पास के इलाकों में फंसे थे और किसी तरह वापस भारत आ गए हैं। शुक्रवार को सुबह से लेकर रात तक नौ उड़ाने आईजीआई एयरपोर्ट पर उतरीं। दिल्ली एयरपोर्ट से बाहर निकलने वाले यात्रियों के चेहरे पर एक सुकुन था। देश की हवा में उन्होंने राहत की सांस ली।
विज्ञापन

शुक्रवार को एयरपोर्ट पर पहुंचे कुछ यात्रियों ने नेपाल की भयावह स्थिति से अवगत कराया। उन लोगों ने बताया कि वापसी की टिकट नौ सितंबर की थी लेकिन नौ तारीख को वहां की स्थिति तेजी से बदली और जगह जगह विरोध और आगजनी होने लगी। वह किसी तरह से हवाई अड्डा पर पहुंचे लेकिन एयरपोर्ट के हालात और भी खराब थे। एयरपोर्ट की सुरक्षा में तैनात सुरक्षाकर्मी भी वहां से भाग चुके थे। एयरपोर्ट टर्मिनल पर खाने पीने के स्टाल बंद थे। ऐसी स्थिति में उन्हें दोबारा होटल लौटना पड़ा जो काफी तनावपूर्ण था। वापस जाने पर पता चला कि कई होटल बंद पड़े हैं। जो होटल खुले थे, उसमें नए लोगों की बुकिंग नहीं ले रहे थे। काफी अनुरोध करने के बाद लोगों को होटल में जगह दी गई। लोगों का कहना है कि देश लौट कर राहत की सांस आई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें