फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंत्री जी को लोगों ने गिनाईं समस्याएं

Mon, 30 Jun 2014 06:09 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फरीदाबाद के सेक्टर-37 आरडब्ल्यूए की ओर से सोमवार को केंद्रीय सड़क, परिवहन एवं जहाजरानी राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर को क्षेत्र की समस्याएं दिखाकर उसके निदान की मांग की गई।
विज्ञापन


मंत्री ने लोगों को जल्द ही विकास कराने और समस्याओं से छुटकारा दिलाने का विश्वास दिलाया। गुर्जर ने कहा कि मैं क्षेत्र का वासी हूं और यहां कि समस्याओं से भली भांति परिचित हूं।

उन्होंने कहा कि जल्द ही मूलभूत सुविधाओं के साथ ही गुड़गांव व नोएडा की कनेक्टिविटी, टोल टैक्स में राहत, सेक्टर-37 में बनने वाले मेट्रो स्टेशन का नाम सराय ख्वाजा रखने व सड़कों के निर्माणकार्यों में तेजी लाने पर काम करूंगा।
विज्ञापन


इस मौके पर आरडब्ल्यूए प्रधान केएस जग्गो, महासचिव आशा शर्मा, बिल्लू पहलवान, आरएस मदान, मुकेश मल्होत्रा, देवेंद्र, हरीश चावला, रमेश शर्मा आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें