500-1000 रुपये चलाने के लिए लोगों ने नया-नया फंडा अपनाया। छुट्टा पैसा कराने के लिए लोग रेलवे टिकट काउंटर पर खड़े होकर आसपास के स्टेशनों का टिकट खरीद रहे हैं। इससे रेलवे की आमदनी तो जरूर बढ़ी लेकिन छुट्टा वापस करने की परेशानी बन गई है।
लोग इस लिए और परेशान हैं कि 14 नवंबर की देररात 12 बजे के बाद कोई भी 500-1000 रुपये के नोट से टिकट नहीं खरीदा जा सके गा। रेलवे बोर्ड की ओर से इस बाबत एडवाइजरी जारी कर दी गई है कि 14 नवंबर की आधीरात के बाद कोई पुराना नोट नहीं लिया जाएगा।
बता दें कि गत नौ नवंबर को ओल्ड और बल्लभगढ़ स्टेशनों से बड़ी संख्या में लोगों ने राजधानी और शताब्दी ट्रेनों का एसी फस्ट क्लास का टिकट बुक करवाया है। कईयों ने तो 60 से 80 हजार रुपये तक के टिकट बुक कराए हैं।