खोरी कलां में इस समय अतिक्त्रस्मण की बाढ़ आई हुई है। हालत यह है कि शासकीय जमीन हो या सार्वजनिक स्थान जिसे जहां जगह दिखाई दे रही है वहीं अवैध कब्जा कर रहा है। इसके चलते ग्रामीणों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि बढ़ते अतिक्त्रस्मण की समस्या के संबध में कई बार प्रशासन के अधिकारियों को अवगत कराया जा चुका है। लेकिन कोई भी इस ओर ध्यान नहीं दे रहा है।
खोरी कलां बस स्टैंड़ से तावडू रिवाड़ी रोड़ पर राजस्थान सीमा तक कुछ लोगों ने पंचायती व वन विभाग सहित लोकनिर्माण विभाग की भूमि पर सडक़ के साथ भारी मा़त्रा में अवैध कब्जा कर लिया है। स्थिति यह है कि अतिक्त्रस्मण के कारण सडक़ से पैदल निकलने वाले राहगीरों के लिए फुटपाथ तक नहीं बचा है।
इस कारण राहगीर व वाहन चालकों भारी परेशानी का सामना करना पड रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि अतिक्त्रस्मण के संबध में संबधित अधिकारियों सहित प्रशासन तक अवगत कराया जा चुका है। लेकिन कोई भी इस ओर ध्यान नहीं दे रहा है। अधिवक्ता हसीन खांन, पवन, मुनीष, जयन गुप्ता, दीपक, शेरसिंह , सुरेन्द्र, नबाबदीन, आसीन आदि ग्रामीणों ने बताया की खोरी कलां के निकट तावडू. रिवाड़ी सडक़ के साथ पंचायत, जंगलात व सडक़ फुटपाथ पर दंबग लोगों ने अवैध तौर पर कबाड़े की दुकान खोलकर भारी मात्रा में अवैध कब्जा किया हुआ है।
अतिक्त्रस्मण होने के कारण लोगों को कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों का कहना है की शिकायत के बाद अतिक्त्रस्मण हटाने के लिए न तो ग्राम पचांयत रूची ले रही है और न ही प्रशासन जिसका खामयाजा आम लोगों को भुगतना पड़ रहा है। फ्रेडस फिलिंग स्टेशन पर्ट्रोल पंप के मालिक पवन गुप्ता ने बताया कि खोरी कलां बस स्टेंड के निकट चार पट्रौल पंप संचालित है। जिनके आसपास शासकीय जमीन पर अवैध कब्जा कर करीबन 40 अवैध कबाड़े की दुकान चल रहीं है । जिनके कारण पर्ट्रोल पंप पर आग लगने भय बना रहता है।