साइबर सिटी में नौकर व किरायेदारों का वेरिफिकेशन न कराने वालों की खैर नहीं है। मेड द्वारा लूट की साजिश रचे जाने के बाद पुलिस आयुक्त ने सभी थाना प्रभारियों को निर्देश दिया है कि वह वेरिफकेशन न कराने वालों पर धारा 188 के तहत कार्रवाई करें।
सुरक्षा को लेकर पुलिस सख्त है। दिल्ली से सटे होने के कारण गुरुग्राम को संवेदनशील माना जाता है। इसके कारण उपायुक्त की ओर से किरायेदार व नौकरों का वेफिफिकेशन कराने के लिए धारा 144 लागू कर रखा है।
डीएलएफ में मेड की करतूत के खुलासे के बाद उपायुक्त ने सभी थाना प्रभारियों को निर्देश दिया है कि वह थाने में एक अलग से प्रकोष्ठ बना कर वेरिफिकेशन करें। जो व्यक्ति आवेदन नहीं करता है।
संबधित आरडब्ल्यूए व पार्षद की ओर से जानकारी लेकर उसके खिलाफ धारा 144 के उल्लंघन की कार्रवाई की जाए।
इसे भी जाने
: भवन मालिक को किरायेदार या नौकर का पूरा ब्यौरा स्थानीय थाने में देना होगा।
: एक प्रति थाना पुलिस की ओर से संबधित जिले में भेजी जाएगी।
: यदि किसी की रिपोर्ट संदिग्ध पायी जाती है तो पुलिस उस पर कार्रवाई करेंगी।
: यदि कोई लापरवाही बरत रहा है तो उसके खिलाफ मामला दर्ज करें।
: थाने में होगा अलग से प्रकोष्ठ
प्रमुख घटना
: सेक्टर 14 में नौकरानी कीमती सामान लेकर लापता।
: सेक्टर 46 में 15 साल पुरानी नौकरानी ने चोरी को अंजाम दिया।
: डीएलएफ में मेड के साथ पूरा गिरोह का भंडाफोड़।