फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गाजियाबाद में 10 घंटे बिजली कटौती से लोग बेहाल

Fri, 11 Jul 2014 12:43 AM IST
अमर उजाला, गाजियाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
भयंकर गर्मी में बुधवार रात महानगर को बिजली कटौती का सामना करना पड़ा। ज्यादातर कालोनियों में रातभर सप्लाई नहीं रही। मंगलवार से सप्लाई गड़बड़ाने के चलते दिन-रात कटौती की गई।
विज्ञापन


रात में 10 घंटे की कटौती के साथ ही बृहस्पतिवार दिन में भी सात घंटे का पावर कट रहा। इससे महानगर की पेयजल सप्लाई भी गड़बड़ा गई। हरदुआगंज से सप्लाई गड़बड़ाने के चलते जिले को मैनपुरी से आपात सप्लाई दी गई।

बृहस्पतिवार को तापमान बढ़कर 43/31 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। इसके साथ ही बिजली कटौती से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया। मंगलवार से शुरू हुई बिजली कटौती की हालत बृहस्पतिवार को और बिगड़ गई।
विज्ञापन


बुधवार रात शहर में 10 घंटे की रोस्टिंग हुई। इमरजेंसी रोस्टिंग के बाद सिस्टम ओवरलोड होने से लगातार ट्रिपिंग होती रही। दिन में भी सात घंटे की कटौती का सामना करना पड़ा।

ट्रांसमिशन डिपार्टमेंट के अनुसार गर्मी से अचानक बिजली की मांग बढ़ गई। इससे ओवरलोड ग्रिड खतरे में आ गया। हरदुआगंज से मिलने वाली सप्लाई ट्रिप हो गई।

इसके बाद मैनपुरी से आपात लाइन से वाया खुर्जा बिजली ली गई। बड़ौत के हिस्से की 50 मेगावाट सप्लाई लेने के बावजूद हालात काबू में नहीं आए। हरदुआगंज से सप्लाई शनिवार तक मिलने की उम्मीद की जा रही है।

बिजली की मांग बढ़ी
बिजली की मांग 1250 मेगावाट से बढ़कर 1578 हो गई है। संसाधनों के अधिकतम प्रयोग के बावजूद 1140 मेगावाट सप्लाई ही मिल पा रही है। हालात खराब हैं। बारिश होने पर बिजली की मांग कम होने के बाद ही हालात में सुधार होगा। हालांकि अब कटौती थोड़ी कम कर दी जाएगी। - एसबी यादव, एसई महानगर।

डीएम ने बुलाई बैठक
डीएम ने बृहस्पतिवार दोपहर में कारपोरेशन अफसरों की बैठक बुलाई। ट्रांसमिशन और डिस्ट्रीब्यूशन अफसरों ने तत्काल बिजली सुधार पर असमर्थता जाहिर की।

बरसात होने पर मांग कम होने के बाद ही सप्लाई में कुछ सुधार हो सकता है। अधिकारियों ने डीएम को सप्लाई और प्राप्त बिजली के साथ ही उपलब्ध संसाधनों की जानकारी की रिपोर्ट भी सौंपी।

सोमवार को नहीं मिलेगी बिजली
साहिबाबाद पावर स्टेशन में मेंटेनेंस के चलते टीएचए और लाइनपार क्षेत्र के विजयनगर, प्रताप विहार के लोगों को सोमवार को बिजली नहीं मिलेगी। इस दौरान उद्योगों की सप्लाई भी बंद रखा जाएगा। एसई ट्रांसमिशन एसपी राम ने बताया कि साहिबाबाद पावर स्टेशन के बंद रहने से सोमवार को सुबह नौ बजे सप्लाई बंद कर दी जाएगी।

इससे वसुंधरा, वैशाली, इंद्रप्रस्थ, साहिबाबाद, अर्थला, ब्रजविहार, सूर्यनगर, शालीमार गार्डन, मोहननगर, विजयनगर, प्रतापविहार, बागू कालोनी, इंदरकालोनी, राठी और एनएच 24 आवासीय कालोनियों को दोपहर दो बजे तक सप्लाई नहीं मिलेगी।

साथ ही लालकुंआ, इंडस्ट्रियल एरिया 24, इंडस्ट्रियल एरिया साउथ साइड, मोहन नगर इंडस्ट्रियल एरिया, साहिबादबाद और साइड-4 इंडस्ट्रियल एरिया के उद्योगों को शाम छह बजे तक बिजली नहीं मिलेगी।
विज्ञापन



और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें