फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली में कल बदला नजर आएगा मौसम: सर्द हवाओं ने बढ़ाई ठिठुरन... कुछ इलाकों में चली शीतलहर; येलो अलर्ट जारी

Tue, 06 Jan 2026 08:28 PM IST
आकाश दुबे संवाद न्यूज एजेंसी, नई दिल्ली

सार

राजधानी दिल्ली सहित एनसीआर में कड़ाके की ठंड ने लोगों को ठिठुरने पर मजबूर कर दिया है। न्यूनतम तापमान 7.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ, जोकि सामान्य से 0.7 डिग्री कम रहा। पढ़ें पूरी खबर-
विज्ञापन
पहाड़ों में हुई बर्फबारी के चलते दिल्ली में भी कड़ाके की ठंड - फोटो : अमर उजाला/जी पाल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजधानी में इन दिनों कड़ाके की ठंड से लोग ठिठुर रहे हैं। गलन भरी और हाड़ कंपाने वाली सर्द हवाओं के चलते मंगलवार को दिनभर लोग परेशान रहे। सुबह की शुरुआत कोहरे व धुंध के बीच हुई। इससे दृश्यता भी कम रही। हल्के बादलों के चलते ज्यादातर हिस्सों में धूप नहीं निकली। लेकिन, दोपहर आते-आते सूरज ने दर्शन तो दिए, लेकिन बर्फीली ठंडी हवाओं ने लोगों को खासा परेशान किया। इससे हल्की धूप में भी सर्दी का अहसास हुआ।

विज्ञापन

मौसम विभाग के अनुसार, दिल्ली के कुछ इलाकों में शीतलहर जैसी स्थिति रही। इस दौरान अधिकतम तापमान सामान्य से 1.3 डिग्री सेल्सियस की कमी के साथ 15.7 डिग्री रहा। इसके अलावा, न्यूनतम तापमान 7.6 डिग्री दर्ज हुआ। यह सामान्य से 0.7 डिग्री कम रहा। दिल्ली में अधिकतम आर्द्रता 100 प्रतिशत और न्यूनतम आर्द्रता 61 प्रतिशत रही। 

वहीं, रिज, आया नगर और लोधी रोड में 7.6 डिग्री व पालम में 6.5 डिग्री न्यूनतम पारा दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार, पिछले 24 घंटों में दिल्ली में 15 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से दक्षिण-पश्चिमी हवाएं चलीं।

कल बदला हुआ नजर आएगा मौसम का मिजाज
आईएमडी के अनुसार, बुधवार को दिल्ली में मौसम का बदला मिजाज नजर आएगा। मौसम विभाग ने बुधवार और बृहस्पतिवार को अलग-अलग हिस्सों में मध्यम कोहरा छाने का येलो अलर्ट जारी किया है। कुछ जगहों पर घना कोहरा भी देखा जाने का अनुमान है। दोनों दिन कोहरे के कारण सफर भी प्रभावित होने की संभावना है।

दिल्ली में 7 और 9 जनवरी को न्यूनतम तापमान 6 से 8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया जा सकता है। मौसम विभाग के अनुसार, दिल्ली में 9 से लेकर 12 जनवरी तक बादलों की आवाजाही का अनुमान है। 9 जनवरी को दिल्ली में शाम या रात तक आसमान में आंशिक रूप से बादल रहेंगे। सुबह के समय हल्का से मध्यम कोहरा रहने का अनुमान है। 
विज्ञापन

10, 11 और 12 जनवरी को दिल्ली के साथ ही एनसीआर के इलाकों में आंशिक रूप से बादल नजर आ सकते हैं। इन तीनों ही दिन दिल्ली एनसीआर में सुबह के वक्त हल्का से मध्यम कोहरा नजर आ सकता है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें