फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अजीबोगरीब: कार के ई-चालान में दुपहिया की फोटो, ई चालान प्रणाली बनी जनता की मुसीबत

Tue, 17 Sep 2019 02:22 AM IST
Abhishek Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नोएडा
विज्ञापन
ट्रैफिक पुलिस (सांकेतिक) - फोटो : Social Media
विज्ञापन

ई-चालान प्रणाली की तकनीकी खामियां आम जनता को झेलनी पड़ रही है। कार के चालान पर दुपहिया की फोटो लगने वाली कई शिकायतें सामने आ रही हैं। वहीं, ट्रैफिक पुलिस इसे नेशनल इंफॉरमेटिक सेंटर (एनआईसी) की गलतियां बता पल्ला झाड़ रही है। ई-चालान प्रणाली की व्यवस्था अचानक से गड़बड़ा गई है। चालान देखकर लोग भी अचंभित हो रहे हैं। ट्विटर के माध्यम से इसकी शिकायत ट्रैफिक पुलिस से की जा रही है।

विज्ञापन


राहुल गुप्ता ने ट्वीट कर बताया कि उनके वाहन के नंबर का चालान काट दिया गया है लेकिन चालान पर तस्वीर किसी अन्य वाहन की है। चालान किस लिए काटा गया है, यह भी उल्लेख नहीं किया गया है। इंदिरापुरम के रहने वाले अविनाश चौधरी ने भी कुछ ऐसी ही शिकायत की है। उन्होंने लिखा है कि जो चालान उन्हें मिला है, उसमें फोटो किसी दूसरे वाहन की लगी है।

रुद्रपुर उत्तराखंड के रौनक गुप्ता ने ट्वीट कर जानकारी दी है कि उनको मिले चालान पर फोटो दुपहिया की लगी हुई है। रविवार को सैय्यद मोहम्मद इकबाल ने भी ट्वीट कर ऐसी ही लापरवाही को उजागर किया था। उनके कार के रजिस्ट्रेशन नंबर पर किसी दुपहिया का चालान काटा गया। चालान पर तस्वीर दुपहिया की थी। बिना हेलमेट दुपहिया चलाने का अपराध अंकित था। ट्रैफिक पुलिस के अधिकारियों का कहना है कि तकनीकी कारण से इस तरह की समस्या का सामना करना पड़ रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें