नई दिल्ली। द्वारका सेक्टर 12 मेट्रो स्टेशन के नीचे शराब की दुकान खोले जाने पर ऑल द्वारका रेजिडेंट्स फेडरेशन ने आपत्ति जताई है। फेडरेशन ने इस स्थान की समीक्षा और दुकान को किसी अन्य उपयुक्त स्थान पर स्थानांतरित करने की मांग की है।
फेडरेशन की वरिष्ठ उपाध्यक्ष कविता चौधरी ने बताया कि मेट्रो स्टेशन के आसपास करीब पांच विद्यालय, कई कोचिंग सेंटर, आवासीय सोसायटियां और बड़ी संख्या में कार्यालय हैं। दिनभर यहां विद्यार्थियों, महिलाओं, बुजुर्गों और कामकाजी लोगों की आवाजाही रहती है।
फेडरेशन के अनुसार, स्टेशन के नीचे शराब की दुकान खुलने से आसपास भीड़, गंदगी व सार्वजनिक अव्यवस्था बढ़ सकती है। साथ ही महिलाओं व विद्यार्थियों में असुरक्षा की भावना पैदा होगी। फेडरेशन ने प्रशासन से शराब की दुकान को किसी अन्य स्थान पर शिफ्ट करने की मांग की है। संवाद