अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। डीडीए ने सरकारी कर्मचारियों के लिए चलाई जा रही कर्मयोगी आवास योजना में आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ा दी है। अब इस योजना के तहत तैयार फ्लैटों के लिए आवेदन 31 अगस्त तक किए जा सकते हैं।
डीडीए ने बताया कि बुकिंग फर्स्ट कम, फर्स्ट सर्व (एफसीएफएस) के आधार पर की जा रही है। इच्छुक आवेदक ऑनलाइन आसानी से बुकिंग कर सकते हैं। सरकारी कर्मचारियों के सपनों का घर अब भी उनकी पहुंच में है।
यह योजना विशेष रूप से सेवारत और सेवानिवृत्त सरकारी कर्मचारियों के लिए है। इसमें 25 प्रतिशत की विशेष छूट दी जा रही है। नरेला के सेक्टर ए1-ए4 के पॉकेट-6, 9 और 13 में रेडी-टू-मूव-इन फ्लैट उपलब्ध हैं। ये फ्लैट फ्रीहोल्ड प्रॉपर्टी हैं और यहां सीमलेस कनेक्टिविटी का लाभ मिलेगा।