फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेल बजट में दिल्ली को तीन सेमी बुलेट ट्रेनों की सौगात

विज्ञापन
विज्ञापन
रेल मंत्री सदानंद गौड़ा सदन में मोदी सरकार का पहला रेल बजट पेश कर चुके हैं। देश की रेल सेवा को सुधारने के लिए की गई कई घोषणाओं के बीच उन्होंने दिल्ली से तीन अन्य हाइस्पीड ट्रेनें चलाने की घोषणा की है। ये दिल्ली-आगरा, दिल्ली-कानपुर और दिल्ली-चंडीगढ़ रूटों पर चलेंगी।
विज्ञापन


गौरतलब है कि हाल ही में नई दिल्ली से आगरा के लिए 90 मिनट में यात्रा पूरी करने वाली ट्रेन का सफल परीक्षण किया गया था।

यही नहीं, रेल मंत्री ने दिल्ली से एक नई ट्रेन चलाने की भी घोषणा की है। रेलमंत्री ने कहा कि भारतीय रेल को अगले पांच सालों में कागजरहित बनाने की योजना है। रेल कर्मचारियों के बच्चों को शिक्षा प्रदान करने के लिए योजना बनाई जाएगी।

उम्मीदों पर खरा उतरने की कोशिश

बजट पेश करने से पहले गौड़ा ने ट्व‌ीट करके बताया क‌ि हम लोगों की उम्मीदों पर खरा उतरने की पूरी कोश‌िश करेंगे। गौड़ा बोले की बजट पर प्रशंसा और आलोचना दोनों का स्वागत रहेगा।

अपने पहले बजट में गौड़ा ने मह‌िला सुरक्षा को लेकर भी जोर द‌िया और कहा क‌ि अभी तक रेल मंत्रालय राजनीत‌ि का श‌िकार हुआ है।

इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संसदीय दल की बैठक में सांसदों को सदन में तैयार होकर आने के ल‌िए कहा। मोदी ने कहा क‌ि सांसद बहस के ल‌िए तैयार रहें।
विज्ञापन

यात्रियों को चाहिए ऐसा सफर

एनसीआर के यात्रियों के लिए आज एक बार फिर उम्मीदों की रेल चलेगी। एनडीए सरकार से दिल्ली-एनसीआर के यात्रियों की काफी उम्मीदें भी है। यात्रियों को चाहिए तो सिर्फ हाई स्पीड ट्रेन, वैष्णव धाम दर्शन के लिए दिल्ली से कटरा तक व अजमेर शरीफ जाने के लिए ट्रेनें तथा लोकल ट्रेन की स्पीड बढ़ोत्तरी।

दिल्ली-एनसीआर के लोगों की यह भी चाहत है कि दिल्ली-रेवाड़ी, दिल्ली-मेरठ और शहादरा-शामली ट्रैक पर इलेक्ट्रिक इंजन की ट्रेन दौड़े, ताकि घर की राह आसान हो सके। लोकल ट्रेन की संख्या भी बढ़नी चाहिए।

इसी तरह कामकाजी महिलाओं को चाह है तो महिला स्पेशल ट्रेन की, रिंग रेल को पुर्नजीवित करने जैसी उम्मीदें लोग पाले हुए है। यात्री बढ़े हुए ट्रेन का किराया भी वापस लेने की बांट जोह रहे है। ऐसे में अब देखना है कि रेल मंत्री का बजट कितना लोगों को भाता है और कितना खटकता है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें