फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नोएडा : नए साल पर 24 परिवारों में गूंजीं किलकारियां, खास दिन पर करवाया सिजेरियन

Tue, 02 Jan 2018 05:40 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
विज्ञापन
baby born january 1 - फोटो : नेहा शर्मा
विज्ञापन

नए साल के पहले दिन शहर में 24 महिलाओं का मां बनने का सपना पूरा हुआ। साल शुरू होने के पहले दिन डिलीवरी होने से महिलाएं बहुत खुश थीं। उनकी आंखों से खुशी के आंसू तक झलक आए। इस खास दिन पर डिलीवरी करवाने के लिए कई महिलाओं ने सिजेरियन तक करवाया।

विज्ञापन


अस्पताल में भर्ती गर्भवती महिलाएं नए साल के पहले दिन डिलीवरी करवाना चाहती थीं, ताकि उनके लिए ये दिन यादगार बन जाए। जिला अस्पताल में भर्ती सरिता की 1 जनवरी को डिलीवरी हुई।

सरिता ने बताया कि हम लोग चाहते थे कि साल के पहले दिन डिलीवरी हो। मैं भगवान से दुआ कर रही थी कि 1 जनवरी को ही डिलीवरी हो। वैसे भी सोमवार का दिन शुभ होता है।
विज्ञापन


ये दिन पूरे परिवार को हमेशा याद रहेगा। हम लोग बच्चे का नाम भी नववर्ष से जुड़ा ही रखेंगे। वहीं नासरीन ने बताया कि मेरे घर बेटी का जन्म हुआ है। ये दिन मेरे के लिए खास बन गया है।

जिला अस्पताल के सीएमएस डॉक्टर अजय अग्रवाल ने बताया कि अस्पताल में 13 महिलाओं की डिलीवरी हुई है। 2 महिलाओं का सिजेरियन हुआ। कैलाश अस्पताल में भी तीन डिलीवरी हुई हैं। जेपी अस्पताल में 3 डिलीवरी हुईं। इसमें 2 सिजेरियन और 1 नॉर्मल डिलीवरी हुई। अन्य अस्पतालों में भी डिलीवरी हुईं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें