ग्रेटर नोएडा। सेक्टर बीटा-1 के बी और सी ब्लॉक की सर्विस रोड जर्जर होने पर निवासियों ने विरोध दर्ज कराया है। रोड पर जगह-जगह गड्ढों और जलभराव से लोगों को समस्या हो रही है। आरडब्ल्यूए अध्यक्ष संगीता ने बताया कि आए दिन लोग इन गड्ढों में गिरकर चोटिल हो रहे हैं। वाहनों को भी नुकसान पहुंच रहा है।
महासचिव हरेन्द्र भाटी ने बताया कि इस समस्या को लेकर कई बार अधिकारियों से शिकायत की जा चुकी है, लेकिन कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। स्थानीय लोगों के अनुसार, शिकायत करने पर अधिकारी संतोषजनक जवाब नहीं देते हैं और समस्या को नजरअंदाज कर दिया जाता है। उन्होंने प्राधिकरण के सीईओ और एसीईओ से मांग की है कि इस मामले पर तत्काल संज्ञान लिया लें और रोड का निर्माण कराएं। ब्यूरो