नई दिल्ली। दिल्ली प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (डीटीयू) को अखिल भारतीय तकनीकी शिक्षा परिषद(एआईसीटीई) के पोस्ट-डॉक्टोरल फेलोशिप योजना के तहत पांच परियोजना प्रस्तावों को मंजूरी मिली है। इनमें से तीन प्रस्ताव एप्लाइड फिजिक्स विभाग, एक बायोटेक्नोलॉजी विभाग और एक मैकेनिकल इंजीनियरिंग विभाग से चयनित हुआ है।
इस उपलब्धि पर डीटीयू कुलपति प्रोफेसर प्रतीक शर्मा ने सभी चयनित को बधाई दी। एआईसीटीई की यह योजना देश में उन्नत शोध और नवाचार को बढ़ावा देने की पहल है। जिसका उद्देश्य पीएचडी पूरी कर चुके लगभग 200 भारतीय शोधकर्ताओं को रिसर्च और डेवलपमेंट के क्षेत्र में आगे बढ़ने के अवसर प्रदान करना है। ब्यूरो