फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सांड महिला को पटकता रहा... लोग देखते रहे तमाशा

Fri, 26 Feb 2016 01:50 AM IST
अमर उजाला, गाजियाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
संजयनगर सेक्टर-23 में बृहस्पतिवार सुबह बेटी से मिलने जा रही महिला को सांड ने टक्कर मार दी। उन्हें सींगों पर उठाकर पटक दिया।
विज्ञापन


करीब 15 मिनट तक सांड ने महिला को जमीन से नहीं उठने दिया। सड़क पर कई बार घसीटा। महिला के  दाएं हाथ में फ्रै क्चर हो गया और सिर फूट गया है।

महिला को संयुक्त चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है, इस दौरान एक लड़की को भी चोट आई है। हैरानी की बात यह है कि पब्लिक खड़ी तमाशा देखती रही।

जागृति विहार में किशोरी का परिवार रहता है। किशोरी लोहा मंडी में नौकरी करते हैं, उनकी पत्नी गंगोत्री (45) और बेटी पूजा घरों में खाना बनाने का काम करती हैं। बेटा शिव कुमार प्राइवेट नौकरी करता है।

शिवकुमार ने बताया कि सुबह साढे़ 11 बजे उनकी मां गंगौत्री, पूजा से मिलने राजनगर जा रही थीं। इस दौरान एन-ब्लॉक एचआईजी फ्लैट के पास सांड ने उन्हें टक्कर मारकर पटक दिया और सड़क पर काफी दूर तक घसीटता हुआ ले गया।
विज्ञापन


वह मदद के लिए चिल्लाती रहीं मगर लोग तमाशा देखते रहे। मौके पर मची भगदड़ के दौरान एक लड़की गिरकर चोटिल हो गई। लोगों ने सांड को दौड़ाया और गंगौत्री को अस्पताल ले गए।
विज्ञापन


शिव कुमार ने बताया कि उनकी मां के हाथ में फैक्चर हो गया, सिर में गंभीर चोट आई है। नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. आरके यादव ने कहा कि जल्द ही पशु पकड़ने का अभियान चलाया जाएगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें