फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: अस्पताल में अब क्यूआर कोड से कर सकेंगे भुगतान

विज्ञापन
विज्ञापन
- फोटो
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। सेक्टर-10 नागरिक अस्पताल में मरीजों के लिए डिजिटल भुगतान की सुविधा शुरू की गई है। इस सुविधा के लिए शुक्रवार से पंजीकरण काउंटर, एक्स-रे और इंजेक्शन रूम, खून जांच, लैब जैसे अन्य स्थानों के बाहर क्यूआर कोड लगाए गए हैं। इससे मरीजों को भुगतान के लिए खुले पैसे रखने की जरूरत नहीं पड़ेगी। खासकर पंजीकरण करवाने के लिए पांच रुपये के खुले के लिए जगह-जगह नहीं भटकना पड़ेगा। अब मरीज क्यूआर कोड स्कैन करके ऑनलाइन भुगतान कर सकेंगे। अस्पताल में डिजिटल भुगतान की मांग लंबे समय से चल रही थी।
विज्ञापन


सेक्टर 10 नागरिक अस्पताल के पीएमओ नीना ने बताया कि अस्पताल के कई स्थानों पर क्यूआर कोड लगाए गए हैं, इससे मरीजों को भुगतान करने में परेशानी नहीं होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें