फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज आ सकता है 2005 दिल्ली ब्लास्ट का फैसला, जिसमें हुई थी 60 मौतें

Thu, 16 Feb 2017 11:14 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
आज आ सकता है 2005 द‌िल्ली सीर‌ियल ब्लास्ट केस में फैसला - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
2005 दिल्ली सीरियल ब्लास्ट मामले में अदालत बृहस्पतिवार को अपना फैसला सुना सकती है। राजधानी में दीवाली से दो दिन पहले सरोजनी नगर, पहाड़गंज व डीटीसी बस में हुए धमाकों में 60 से ज्यादा लोग मारे गए थे और 200 से अधिक जख्मी हुए थे।
विज्ञापन


पटियाला हाउस स्थित अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश रीतेश सिंह लश्कर के तीन कथित आतंकियों के मुकदमे का फैसला बृहस्पतिवार को सुना सकते हैं। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने इस मामले में मोहम्मद तारिक अहमद डार समेत पांच लोगों को आरोपी बनाया था।

इनमें से तीन ने 2010 में अपना जुर्म स्वीकार कर लिया था। अन्य तीन आरोपियों ने आरोपों को खारिज करते हुए मुकदमा लड़ने का फैसला किया था। पेश मामले की सुनवाई करीब 12 साल से चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें