फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नोएडा स्टेडियम में पुष्प प्रदर्शनी 24 से, 10 हजार पुष्प देखने को मिलेंगे

Thu, 16 Feb 2017 12:12 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
विज्ञापन
विज्ञापन
सेक्टर-21ए स्थित नोएडा स्टेडियम में 24 फरवरी से पुष्प प्रदर्शनी लगेगी। इसका समापन 26 फरवरी को होगा। पुष्प प्रदर्शनी का आयोजन नोएडा विकास प्राधिकरण करेगा। प्रदर्शनी के दौरान दर्शकाें को 34 किस्मों के 10 हजार से अधिक पौधे देखने को मिलेंगी।
विज्ञापन


इसमें सिनेरेरिया, कॉरनेशन, ब्राचीकोम, आस्टर, एंटीरहीनम, एलाईसम, फ्रेंच गेंदा, आस्टर, ब्राचीकोम, कॉरनेशन, कैंसीटफ्ट, कैलंडुला, गजेनिया, मेरीगोल्ड गेंदा, नास्ट्रीशियम, साल्विया, डलफीनियम सहित कई अन्य पुष्पाें की प्रदर्शनी लगेगी।

प्रदर्शनी के दौरान आवासीय और शैक्षणिक संस्थानों के पार्कों को प्रोत्साहित करने के लिए इनके बीच प्रतियोगिता कराने की योजना है। इसके अलावा प्रदर्शनी में बच्चों की चित्रकारी और नृत्य प्रतियोगिता भी होगी। इस बाबत नोएडा प्राधिकरण के डीसीईओ सौम्य श्रीवास्तव ने बताया कि पुष्प प्रदर्शनी के दौरान आम लोगों को नि:शुल्क प्रवेश मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें