फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नई मुसीबत में फंसे केजरीवाल, मानहानि मामले में होगा ट्रायल

Sat, 25 Mar 2017 09:17 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
अरविंद केजरीवाल, अरुण जेटली
विज्ञापन
दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल की मुश्किलें बढ़ाते हुए पटियाला हाउस कोर्ट ने उनके खिलाफ मानहानि केस में ट्रायल चलाने का आदेश दिया है। इस मामले में अगली सुनवाई 20 मई को होनी है।
विज्ञापन


यह आदेश कोर्ट ने वित्त मंत्री अरुण जेटली द्वारा दायर मानहानि मामले में दिया है। जिसके तहत जेटली ने अरविंद केजरीवाल और अन्य 5 AAP नेताओं के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।

बता दें कि अरविंद केजरीवाल समेत कई AAP नेताओं ने अरुण जेटली पर यह आरोप लगाया था कि डीडीसीए का अध्यक्ष रहते हुए उन्होंने 2013 तक अपने पद का लाभ उठाते हुए वित्तीय गड़बड़ियां की हैं।
विज्ञापन


जेटली ने इन आरोपों का खंडन करते हुए केजरीवाल व अन्य 5 आप नेताओं पर मानहानि का आरोप लगाया और 10 करोड़ के हर्जाने की मांग की है।

जेटली ने यह मामला 2015 में दायर किया था और केजरीवाल समेत राघव चड्ढा, कुमार विश्वास, आशुतोष, संजय सिंह और दीपक वाजपेयी पर मानहानि का केस दर्ज कराया था। Delhi CM @ArvindKejriwal put on trial in a #criminaldefamation case filed against him by Union Minister #ArunJaitley in DDCA matter. — Press Trust of India (@PTI_News) March 25, 2017
The court also frames charges against 5 other #AAP leaders in the case after they pleaded not guilty. — Press Trust of India (@PTI_News) March 25, 2017
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें