फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमित शाह ने किया MCD चुनावी दंगल का आगाज, कही ये 10 बड़ी बातें

Sat, 25 Mar 2017 05:18 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
amit shah
विज्ञापन
अमित शाह ने शनिवार को रामलीला मैदान से एमसीडी चुनाव अभियान का आगाज करते हुए अपने कार्यकर्ताओं और द‌िल्लीवास‌ियों को संबोध‌ित किया। उन्होंने अपने इस चुनावी भाषण में कई बातें कहीं जिनमें दस प्रमुख बातें हम आपके लिए लाए हैं-
विज्ञापन
आप ‌को उखाड़ फेंकना है : अमित शाह ने अपने कार्यकर्ताओं का आह्वान करते हुए कहा कि आम आदमी पार्टी को दिल्ली से उखाड़ फेंकना है। इसके लिए हमें अपने तीनों नगर निगमों का चुनाव जीतना है। दिल्ली की हार का बदला लेंगे : शाह ने भाजपा कार्यकर्ताओं को स‌िर्फ एमसीडी चुनाव ही नहीं उसके बाद द‌िल्ली जीतने का भी संदेश दिया। 3 पन्नों के वादे पर 3 भी नहीं हुए पूरे : अमित शाह ने केजरीवाल पर आरोप लगाते हुए कहा कि उन्होंने चुनाव से पहले 3 पन्नों के वादे किए थे लेकिन 3 भी पूरे नहीं किए। देश की सबसे भ्रष्ट सरकार है आप : शाह ने आम आदमी पार्टी को देश की सबसे भ्रष्ट सरकार बताते हुए कई घोटालों में लिप्त बताया। शाह ने कहा कि आप सरकार इतने कम समय में जलबोर्ड, सीएनजी, महिला आयोग में भर्ती घोटाला, टैंकर घोटाला, जमीन घोटाला, आद‌ि। एक के बाद 13 व‌िधायक गए जेल : आम आदमी पार्टी के जेल जाने वाले विधायकों पर प्रहार करते हुए शाह ने कहा कि एक के बाद एक आप के 13 विधायक क्रिमिनल केस में जेल गए। केजरीवाल जी को प्रचार से पहले इनके बारे में कुछ करना चाह‌िए। केजरीवाल जी हारने का बना रहे रिकॉर्ड : अमित शाह ने केजरीवाल की पंजाब व गोवा चुनाव में हुई हार पर प्रहार करते हुए बोले क‌ि केजरीवाल चुनाव हारने का रिकॉर्ड बना रहे हैं। भाजपा ने सरहदों की सुरक्षा सुनिश्चित की : शाह ने सर्जिकल स्ट्राइक का उदाहरण देते हुए कहा कि मोदी सरकार ने देश की सरहदों की सुरक्षा सुनिश्चित की है। हमने पाकिस्तान को उसके घर में घुसकर मारा। एक अफसोस देश के द‌िल में नहीं है भाजपा : देश के एक बड़े हिस्से में भाजपा सत्तासीन है लेकिन दिल्ली में न होने का दुख अमित शाह ने यहां जाहिर किया। उन्होंने कहा हम यहां भी भगवा ध्वज फहराएंगे। एलपीजी दी : शाह ने दावा क‌िया क‌ि मोदी जी की उज्जवला योजना के तहत 2 करोड़ गरीब महिलाओं को पहुंचाया एलपीजी स‌िलेंडर। सबसे मजबूत अर्थतंत्र भारत का : शाह ने कहा कि मोदी जी ने चुनाव के दौरान दावा क‌िया था क‌ि हम सबसे मजबूत अर्थतंत्र बनाएंगे और अब भारत विश्व में सबसे मजबूती से उभरता अर्थतंभ हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें