फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi Metro: मेट्रो में वाई-फाई की सुविधा ना मिलने से बढ़ी यात्रियों की परेशानी

Mon, 19 Sep 2022 12:25 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

इंटरनेट की सुविधा ना मिलने से सफर में यात्रियों को इंटरनेट के इस्तेमाल में दिक्कत आ रही हैं। अगर लंबी दूरी की यात्रा हो तो अपने लैपटॉप या मोबाइल से कुछ काम करने में भी कई बार नेटवर्क ठीक ना होने से दिक्कतें पेश आ रही हैं। 
विज्ञापन
delhi metro - फोटो : शुभम बंसल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोविड-19 महामारी के दौरान साढ़े पांच महीने तक बंद रहने के बाद मेट्रो सेवाओं के पटरी पर लौटने के कई महीनों बाद यात्रियों को सफर में वाई फाई सुविधाएं मिलने का इंतजार है। यात्रा के दौरान निर्बाध इंटरनेट की सेवाएं ना मिलने से यात्रियों को सफर में मुश्किलें पेश आ रही हैं। कॉल ड्रॉप या नेटवर्क ना मिलने की शिकायत खासकर अंडरग्राउंड सेक्शन पर हैं। इससे सफर में यात्रियों को गंतव्य तक पहुंचने के दौरान बातचीत, ई-मेल सहित इंटरनेट से जुड़ी सेवाओं का इस्तेमाल में दिक्कत आ रही हैं। फिलहाल एयरपोर्ट एक्सप्रेस लाइन के यात्रियों को सफर में भी इंटरनेट के इस्तेमाल का मौका मिल रहा है। 

विज्ञापन


दिल्ली मेट्रो ने एयरपोर्ट एक्सप्रेस लाइन के बाद ब्लू लाइन, येलो लाइन पर भी हाई स्पीड इंटरनेट की सुविधा शुरू की थी। सूत्रों के मुताबिक कोविड-19 के दौरान सेवा प्रदाता के नहीं पहुंचने की वजह से फिलहाल मेट्रो के सफर में वाई-फाई की सुविधा यात्रियों को नहीं मिल रही है। दिल्ली मेट्रो में रोजाना 47 लाख से अधिक यात्राएं होती हैं। इंटरनेट की सुविधा ना मिलने से सफर में यात्रियों को इंटरनेट के इस्तेमाल में दिक्कत आ रही हैं। अगर लंबी दूरी की यात्रा हो तो अपने लैपटॉप या मोबाइल से कुछ काम करने में भी कई बार नेटवर्क ठीक ना होने से दिक्कतें पेश आ रही हैं। 

यात्रियों की शिकायत है कि अंडरग्राउंड स्टेशन और सेक्शन पर अधिक दिक्कत आ रही है। ब्लू लाइन के बाद जल्द ही येलो लाइन पर इंटरनेट सेवाएं मुहैया करने के लिए हाई स्पीड इंटरनेट सुविधा मुहैया करने की दिशा में दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (डीएमआरसी) ने पहल की थी, लेकिन फिलहाल सेवाएं उपलब्ध ना होने से लाखों यात्रियों को कहीं ना कहीं नेटवर्क की समस्या जूझना पड़ रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें